बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आजकल अपने भाषण के दौरान टोका-टोकी पसंद नहीं करते और कभी-कभी तो अपने भाषण में शालीनता के पर्याय माने जाने वाले नीतीश कुमार आजकल जैसे आग बबूला होते हैं कि अब उनको खुद सफाई देनी पड़ती हैं. मंगलवार को बिहार विधान सभा और विधान परिषद में नीतीश राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आपा खो बैठे.
सबसे पहले बिहार विधानसभा में अपने भाषण के दौरान नीतीश कुमार निश्चित रूप से विपक्ष के सदस्यों के उनके भाषण के बीच में खड़ा होम टोकने से गुस्सा दिखे. लेकिन तेजस्वी यादव पर उनकी नरमी के मद्देनज़र बात कुछ अधिक नहीं बिगड़ी.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
नीतीश कुमार को ग़ुस्सा क्यों आता हैं । ये विधान सभा का वो अंश हैं जब अपने भाषण के दौरान टोकाटोकी से वो नाराज़ दिखे और विधान परिषद में तो बात ‘ तुम ‘ तक नीतीश कुमार स्वभाव के विपरीत पहुँच गयी @ndtvindia @NitishKumar @yadavtejashwi pic.twitter.com/fQYn6oGjz7
— manish (@manishndtv) February 23, 2021
लेकिन विधान परिषद में इसके बाद जब वो बोलने लगे तो राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य सुबोध राय ने टोका तो नीतीश ने कहा कि तुमको बचाए थे ना एक बार बैठिए. इसके बाद जब वो राज्य में बिजली की स्थिति और धान अधिप्राप्ति पर बोल रहे थे तो राजद के एक और सदस्य सुनील सिंह ने कुछ आंकड़े को लेके उनको घेरने की कोशिश की तब नीतीश कुमार के मुंह से निकल गया.
इसके बाद राजद के दोनों सदस्य सदन से बाहर निकल गए और उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोभा नहीं देती. अब नीतीश कुमार सदन से बाहर निकले और हर दिन की भांति उन्होंने मीडिया को अन्य विषय पर बाइट दिया और विधान परिषद के प्रकरण के बारे में पूछा गया तो कहा कि वो किसी को धमकी नहीं देते और सबका सम्मान करते हैं.
@NitishKumar सदन हो या सड़क सवाल पूछने पर आपा खो बैठते हैं..मंगलवार को विधान परिषद में राजद सदस्यों को टोकाटोकी पर ‘ तुम ‘ तक कह डाला । अब नीतीश कुमार की सफ़ाई सुनिये ।@ndtvindia @Anurag_Dwary @yadavtejashwi @SanjayJhaBihar pic.twitter.com/1VgosMAogG
— manish (@manishndtv) February 23, 2021
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं