विज्ञापन

कौन हैं आईएएस शांतनु बाला जिन्हें बनाया गया है CM शुभेंदु अधिकारी का निजी सचिव?

पश्चिम बंगाल की कमान संभालते ही शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं. आईएएस अफसर शांतनु बाला को शुभेंदु अधिकारी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है.

कौन हैं आईएएस शांतनु बाला जिन्हें बनाया गया है CM शुभेंदु अधिकारी का निजी सचिव?
शांतनु बाला और सीएम शुभेंदु अधिकारी.
  • पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनी है, शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच चुके हैं
  • आईएएस शांतनु बाला को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है
  • शांतनु बाला 2017 बैच के आईएएस अफसर हैं, जिनके पास बायो-टेक्नोलॉजी में M.Tech और B.Tech की डिग्री भी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बन गई है. शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वह बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं. शनिवार को शपथ के बाद देर शाम आईएएश शांतनु बाला को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का निजी सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है.

बंगाल सरकार ने इस नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आईएएस शांतनु बाला को सीएम शुभेंदु का निजी सचिव बनाया गया है. शांतनु बाला अब तक दक्षिण 24 परगना जिले के एडीएम थे.

कौन हैं शांतनु बाला?

16 नवंबर 1988 को जन्मे शांतनु बाला 2017 बैच के आईएएस अफसर हैं. वह पश्चिम बंगाल कैडर के हैं. उनके पास बायो-टेक्नोलॉजी में M.Tech और B.Tech की डिग्री है. फिलहाल वह दक्षिण 24 परगना जिले के एडीएम हैं. इससे पहले वह मुर्शिदाबाद और कूच बिहार के एडीएम के पद पर रहे हैं. 

EC के ऑब्जर्वर रहे सुब्रता गुप्ता CM के सलाहकार

इसके साथ ही सरकार ने रिटायर्ड आईएएस सुब्रता गुप्ता को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया है. सुब्रता गुप्ता पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने सुब्रता गुप्ता को स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त किया था.

बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनी है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 294 सीटों में से 207 सीटों पर जीत हासिल की है. बीजेपी को 45 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं. वहीं, टीएमसी सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई है. ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी से 15 हजार से ज्यादा वोटों से हार गईं.

यह भी पढ़ेंः मतुआ, राजबंशी से OBC तक... बंगाल में शुभेंदु सरकार ने ऐसे साधा जातीय समीकरण

यह भी पढ़ेंः महिलाओं की सुरक्षा, मुस्लिमों को संदेश... NDTV पर शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही क्लीयर कर दिया अपना एक्शन प्लान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com