अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग (Hindenburg Report) की रिपोर्ट की जांच के लिए बनी सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट पैनल ने अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है. एक्सपर्ट कमेटी ने कहा कि पहली नजर में अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने कोई नियम नहीं तोड़ा. कमेटी ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद शॉर्ट सेलर्स ने मुनाफा कमाया और इसकी जांच होनी चाहिए. आइए जानते हैं कि इस पूरे मामले पर बाजार के जानकारों और इंडस्ट्री के दिग्गजों की क्या राय है.
कोई प्राइस मैनुपुलेशन नहीं: जेएन गुप्ता
हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सिक्योरिटी ऑफ एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जेएन गुप्ता ने NDTV से बातचीत में कहा, "मार्केट में इस मामले पर दो पॉइंट पर स्पष्टता नहीं थी. पहला- इक्विटी स्ट्रक्चर या शेयर होल्डिंग स्ट्रक्चर क्या है? दूसरा- क्या शेयर प्राइस में गड़बड़ी की गई है? मैंने कई डिबेट में कहा था कि अदाणी ग्रुप का जितना मार्केट कैप है, उससे ऐसा लगता नहीं है कि शेयर प्राइस मैनुपुलेशन यानी कीमतों में हेरफेर हुई है. सेबी का सर्विलांस सिस्टम आज दुनिया में लगभग सबसे मजबूत सर्विलांस सिस्टम है. सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट पैनल ने अपनी रिपोर्ट में सीधे-सीधे कह दिया है कि कोई प्राइस मैनुपुलेशन के सिग्नल नहीं मिले हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बिना किसी सबूत के रिपोर्ट तैयार हुई: मोहनदास पाई
आरिन कैपिटल के चेयरमैन TV मोहनदास पाई ने हमारे सहयोगी चैनल BQ Prime से बातचीत में इस पूरे मामले पर कहा, "सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट पैनल कमेटी की रिपोर्ट से कई बातें साफ हुईं हैं. शॉर्ट सेलर्स ने बिना किसी सबूत के एक रिपोर्ट तैयार की थी. कमेटी को जांच में नियमों का उल्लंघन नहीं मिला है." उन्होंने कहा, "SEBI को जांच करनी होगी, किसने शॉर्ट सेलिंग से पैसे कमाए."
नियमों की नहीं हुई अनदेखी: संदीप पारेख
फिनसेक लॉ एडवाइजर्स के संदीप पारेख ने इस मामले पर NDTV के साथ बातचीत में कहा, "कमेटी को किसी भी मामले में नियमों का उल्लंघन नहीं दिखा है. इस मामले की वजह से कुछ लोगों ने पैसे गंवाए, तो बहुत से लोगों ने पैसे कमाए भी हैं." पारेख ने इस रिपोर्ट को अदाणी ग्रुप के लिए ये अच्छी खबर बताया है.
शेयरों में कोई दिक्कत नहीं: समीर अरोड़ा
NDTV से बात करते हुए हेलियस कैपिटल के फाउंडर समीर अरोड़ा ने बताया, "जब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी, तो इसमें शेयरहोल्डिंग को लेकर आरोप लगाए गए थे. रिपोर्ट के बाद गिरावट में मैंने अदाणी के 2 शेयरों में निवेश किया. मुझे खुशी है कि हिंडनबर्ग के आरोपों पर स्थिति साफ हो गई. मार्केट के नजरिए से अदाणी ग्रुप शेयरों में कोई दिक्कत नहीं है."
एक्सपर्ट कमेटी ने कहा कि सेबी ने 13 ऐसे संदिग्ध ट्रांजैक्शन की पहचान की है और नियामक इसकी जांच में ये पता लगाने की कोशिश कर रहा है. इस ट्रांजैक्शन में किसी प्रकार की धोखाधड़ी तो नहीं की गई है. सेबी इस बारे में जानकारियां जुटा रहा है और तय समय सीमा के भीतर जांच को पूरा कर लिया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें:-
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं