विज्ञापन

राहुल गांधी दिखा रहे जिस मार्शल आर्ट का हुनर, जानिए आखिर वह है क्या?

जुजित्सु मार्शल आर्ट (Rahul Gandhi Martial Art) में हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसमें सिर्फ हाथ-पैरों का ही यूज होता है. हाथ-पैरों से ही विरोधी को परास्त किया जाता है.

राहुल गांधी दिखा रहे जिस मार्शल आर्ट का हुनर, जानिए आखिर वह है क्या?
राहुल गांधी ने जिस मार्शल आर्ट को किया, उसके बारे में जानिए.
दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का मार्शल आर्ट सेशन (Martial Arts Sessions) में हिस्‍सा लेते एक वीडियो सामने आया है.  इस वीडियो में वह मार्शल आर्ट करते और बच्चों को सिखाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उनके भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान का है. राहुल गांधी के आठ मिनट के वीडियो में वह बच्चों को मार्शल आर्ट की अलग-अलग तकनीक सिखाते दिख रहे हैं. वह ये भी कह रहे हैं कि वह ऐकिडो में ब्लैक बेल्ट और जिजुत्‍सु में ब्लू बेल्ट हैं. इस बीच सब यह जरूर जानना चाहते हैं कि राहुल जिस मार्शल आर्ट को कर रहे हैं, वह आखिर है क्या?

राहुल गांधी कोच्चि के छात्रों को जो कला सिखा रहे हैं, वह एक जापानी मार्शल आर्ट है. उसको जुजित्सु कहा जाता है. इसे सेल्फ डिफेंस के लिए इस्तेमाल किया जाता है. राहुल गांधी पहले भी मार्शल आर्ट का हुनर कई बार दिखा चुके हैं. सबसे पहले साल 2017 में उनकी मार्शल आर्ट के हुनर को दिखाते हुए कई तस्वीरें सामने आई थीं. 

क्या है मार्शल आर्ट जुजित्सु ?

जुजित्सु एक जापानी मार्शल आर्ट है, जिसे लोग सेल्फ डिफेंस के लिए इस्तेमाल करते हैं. इस मार्शल आर्ट की शुरुआत 17वीं सदी में जापान में हुई थी. इसे टेकेनोउची हिसामोरी नाम के एक शख्स ने शुरू किया था.  उन्होंने ही जापान में आधिकारिक तौर पर जिजित्सु का पहला स्कूल शुरू किया था. उस समय तक जापान के सभी मार्शल आर्ट आक्रमक तौर तरीकों वाले होते थे. लेकिन जुजित्सु उनमें सबसे अलग था. इसे मन की शांति के लिए बनाया गया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

जुजित्सु का मकसद क्या है?

जुजित्सु का मकसद खुद को जिंदा रखना है. इसे आत्मरक्षा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, ताकि अपने विरोधी को मात दी जा सके. जुजित्सु के चार तत्व होते हैं जैसे-रक्षा करना, पलायन, नियंत्रण, और जमा करना.  इसके हिसाब से ही आत्मरक्षा की जाती है. अपने दुश्मनों को कैसे मात देनी है, ये इस मार्शल आर्ट में बखूबी सिखाया जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

जुजित्सु  में कौन से हथियार का इस्तेमाल?

जुजित्सु मार्शल आर्ट में हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसमें सिर्फ हाथ-पैरों का ही यूज होता है. हाथ-पैरों से ही विरोधी को पकड़, फेंक और लकवाग्रस्त किया जा सकता है. हथियार और बख्तरबंद प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए कभी-कभी छोटे हथियार का इस्तेमाल किया जाता है. इस कला का हुनर दिखा रहा शख्स दुश्मन पर कराटे मार्शल आर्ट की तरह ही सीधे हमला करने के बजाय उसके खिलाफ अपनी ऊर्जा का उपयोग करके पिन, ज्वाइंट लॉक और थ्रो से उसे बेअसर कर देता है.यह मार्शल आर्ट17वी शताब्दी के करीब जापान में योद्धा वर्ग के बीच में विकसित हुई थी. इसमें हथियारबंद विरोधी को हाथ-पैरों से ही परास्त किया जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

राहुल गांधी के मार्शल आर्ट का VIDEO

राहुल गांधी का जुजित्सु मार्शल आर्ट का वीडियो भारत न्याय यात्रा का है, यह यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के एक साल बाद, सितंबर 2022 और जनवरी 2023 के बीच आयोजित की थी. अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, जल्द ही "भारत डोजो यात्रा" (Bharat Dojo Yatra) आ रही है. डोजो मुख्‍य रूप से मार्शल आर्ट के लिए एक प्रशिक्षण हॉल या स्कूल को बताता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
Explainer: नया 'माउंटेन टैंक' युद्ध के हालात में भारतीय सेना की ताकत कैसे बढ़ाएगा
राहुल गांधी दिखा रहे जिस मार्शल आर्ट का हुनर, जानिए आखिर वह है क्या?
हरियाणा चुनाव : BJP की दूसरी लिस्ट में 21 कैंडिडेट्स के नाम... 2 मुस्लिम भी शामिल; दो मंत्रियों के टिकट कटे
Next Article
हरियाणा चुनाव : BJP की दूसरी लिस्ट में 21 कैंडिडेट्स के नाम... 2 मुस्लिम भी शामिल; दो मंत्रियों के टिकट कटे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com