- जयशंकर ने दूसरे देशों के मामलों में टिप्पणी के लिए पश्चिम की आलोचना की.
- उन्होंने कहा कि पश्चिम को दूसरों पर टिप्पणी करने की बुरी आदत है.
- जयशंकर ने कहा कि आप लोगों को खुद पर टिप्पणी के लिए आमंत्रित कर रहे.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दूसरे देशों के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने की आदत के लिए पश्चिम की आलोचना की है. रविवार को विदेश मंत्री ने कहा, "पश्चिम को लगता है कि उसे दूसरे देशों के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का ईश्वर द्वारा दिया अधिकार है." जयशंकर ने यह टिप्पणी रविवार सुबह बेंगलुरु साउथ से सांसद तेजस्वी सूर्या और बेंगलुरु सेंट्रल से सांसद पीसी मोहन द्वारा कब्बन पार्क में 500 से अधिक युवा मतदाताओं, जॉगर्स और आगंतुकों के साथ आयोजित 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम के दौरान की. विदेश मंत्री की यह प्रतिक्रिया संसद सदस्य के रूप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता पर जर्मनी और अमेरिका की टिप्पणी पर आई है.
जयशंकर ने कहा, "मैं आपको सच्चा जवाब दूंगा (हम पश्चिम को भारत पर टिप्पणी करते क्यों देखते हैं). इसके दो कारण हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि पश्चिम को दूसरों पर टिप्पणी करने की बुरी आदत है. वे सोचते हैं कि यह किसी प्रकार का ईश्वर का दिया अधिकार है. उन्हें अनुभव से सीखना होगा कि अगर वे ऐसा करते रहेंगे तो दूसरे लोग भी टिप्पणी करने लगेंगे और ऐसा होने पर उन्हें अच्छा नहीं लगेगा और मैं देख रहा हूं कि ऐसा हो रहा है."
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
उन्होंने कहा, "सच्चाई का दूसरा भाग है कि आप लोगों को खुद पर टिप्पणी करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं. फिर अधिक से अधिक लोग टिप्पणी करने के लिए ललचाते हैं. हमें दुनिया को यह कहते हुए उदार निमंत्रण देना बंद करना होगा कि भारत में समस्याएं हैं और अमेरिका और दुनिया आप कुछ नहीं करके क्यों खड़े हैं? तो अगर यहां से कोई जाता है और कहता है कि आप क्यों खड़े हैं और कुछ नहीं कह रहे हैं, तो निश्चित रूप से वे टिप्पणी करने जा रहे हैं. समस्या का एक हिस्सा वे हैं और समस्या का एक हिस्सा हम हैं. मुझे लगता है कि दोनों को ठीक करने की जरूरत है."
बता दें कि राहुल गांधी को 'मोदी' उपनाम वाली टिप्पणी को लेकर गुजरात की एक अदालत ने 2019 के एक मानहानि मामले में दोषी ठहराया था और दो साल की कैद की सजा सुनाई थी. इसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें :
* भारतीय दूतावास पर खालिस्तान समर्थकों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कनाडा के राजदूत तलब
* "अपनी और दूसरों की सुरक्षा में अंतर...": ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तान समर्थकों के उपद्रव पर एस जयशंकर
* एस जयशंकर के सामने इंग्लैंड वाले बयान पर संसदीय समिति की बैठक में राहुल गांधी ने रखा अपना पक्ष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं