विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा के तीन सीटों के उपचुनाव का ऐलान, दो तिहाई बहुमत तक पहुंचेगा एनडीए

पश्चिम बंगाल के तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है. 24 जुलाई को इन सीटों पर चुनाव होगा. माना जा रहा है कि ये तीनों सीटें बीजेपी की झोली में जाएंगी.

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा के तीन सीटों के उपचुनाव का ऐलान, दो तिहाई बहुमत तक पहुंचेगा एनडीए
पश्चिम बंगाल राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव घोषित (फाइल फोटो)
  • पश्चिम बंगाल के 3 राज्यसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा
  • 24 जुलाई को होगी वोटिंग, टीएमसी के 3 सांसदों के इस्तीफ से हुई है सीट खाली
  • माना जा रहा है कि ये तीनों सीटों बीजेपी की झोली में जाएगी
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल की खाली हुई तीन राज्यसभा की सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान हो गया है. 24 जुलाई को इन सीटों पर चुनाव होगा. टीएमसी के तीन सांसदों सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चक बराइक के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं ये सीटें. माना जा रहा है कि बीजेपी इन तीनों नेताओं को पश्चिम बंगाल से अपना कैंडिडेट बनाएगी. तीनों सीटों पर कार्यकाल अगस्त 2029 तक बाकी है. राज्य की तीनों सीटों बीजेपी की झोली में जाएंगी. 

अकेले दम पर 117 के आंकड़े तक पहुंचेगी बीजेपी 

सुष्मिता और प्रकाश दोनों ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. संभावना है कि दोनों को ही बीजेपी अपना कैंडिडेट बनाए. तीन जीतों के बाद बीजेपी की राज्यसभा में संख्या बढ़कर 117 हो जाएगी. 


मॉनसून सत्र में कई महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है सरकार. पश्चिम बंगाल में तीनों सीटों पर जीत के बाद राज्यसभा में दो तिहाई बहुमत के नजदीक पहुंच जाएगी एनडीए. वहीं, बीजेपी के इतिहास में राज्यसभा में यह सर्वाधिक संख्या होगी. बीजेपी अपने बूते ही राज्य सभा में सामान्य बहुमत के नजदीक पहुंच जाएगी. गौरतलब है कि पिछले चालीस साल में किसी भी दल को राज्यसभा में अपने बूते बहुमत नहीं मिला है. पूर्व पीएम राजीव गांधी के कार्यकाल में कांग्रेस को इससे पहले थी राज्य सभा में सबसे अधिक सीटें थीं. 

चुनाव आयोग 7 जुलाई को राज्यसभा उपचुनाव का नोटिफिकेशन जारी करेगा. नामांकन करने की अंतिम तारीख 14 जुलाई होगी. नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी. 17 जुलाई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. 24 जुलाई को वोटिंग होगी. सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. 25 जुलाई को ही शाम 5 बजे काउंटिंग होगी. 27 जुलाई तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajya Saabha, NDA Rajya Sabha, BJP Rajya Sabha Candidate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com