- बंगाल चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस के 35 मंत्रियों में से 22 मंत्री अपनी सीटें हार गए, जिसमें CM भी शामिल
- ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से हार गईं, जो राज्य की जनता द्वारा सरकार की कार्यशैली से असंतोष का संकेत है
- हारने वाले मंत्रियों में महिला एवं बाल विकास, उद्योग, जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री शामिल हैं
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी की ऐसी लहर चली कि इसमें कई बड़े नेता हाशिये पर आ गए. नतीजा ये हुआ कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा. राज्य की सत्ताधारी सरकार के कई बड़े चेहरे इस चुनाव में हार गए. आंकड़ों के अनुसार, चुनाव लड़ने वाले 35 मंत्रियों में से 22 मंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाए. इनमें खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं, जो अपनी ही सीट भवानीपुर (159) से हार गईं. यानी करीब 63 प्रतिशत मंत्री चुनाव हार गए, जो साफ तौर पर राज्य की जनता द्वारा सरकार के नेतृत्व को खारिज करने का संकेत देता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मतदाताओं ने केवल उम्मीदवारों को नहीं, बल्कि टीएमसी के पूरे नेतृत्व और उसकी कार्यशैली को नकार दिया है.
हार गए मममा के बड़े-बड़े मंत्री
ममता सरकार के कई हारने वाले मंत्रियों में कई अहम विभागों को संभालने वाले नेता शामिल हैं. इनमें महिला एवं बाल विकास, उद्योग, आवास, बिजली, शिक्षा, परिवहन और पिछड़ा वर्ग कल्याण जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री भी अपनी सीटें नहीं बचा सके. इसे टीएमसी सरकार के शासन मॉडल के खिलाफ जनता की नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है.

ममता बनर्जी अपनी सीट भी नहीं बचा पाईं
हारने वाले प्रमुख मंत्रियों में ममता बनर्जी (भवानीपुर), अरूप बिस्वास (टॉलीगंज), ब्रत्य बसु (दमदम), चंद्रिमा भट्टाचार्य (दमदम उत्तर), शशि पांजा (श्यामपुकुर), सुजीत बोस (बिधाननगर), इंद्रनील सेन (चंदननगर), बेचेराम मन्ना (सिंगुर), स्वपन देबनाथ (पुर्बस्थली दक्षिण), बुलु चिक बड़ाइक (माल), प्रदीप कुमार मजूमदार (दुर्गापुर पूर्व), बिरबाहा हांसदा (बिनपुर), मानस रंजन भुइयां (साबंग), मलय घटक (आसनसोल उत्तर), सिद्दीकुल्लाह चौधरी (मोंटेश्वर), उदयन गुहा (दिनहाटा), संध्यारानी टुडू (मानबाजार), बंकिम चंद्र हाजरा (सागर), उज्जल बिस्वास (कृष्णानगर दक्षिण), स्नेहासिस चक्रवर्ती (जंगीपाड़ा), श्रीकांत महतो (सल्बोनी) और सत्यजीत बर्मन (हेम्ताबाद) शामिल हैं.
1. ममता बनर्जी (मुख्यमंत्री) - भबनीपुर (159)
2. अरूप बिस्वास (आवास, बिजली) - टॉलीगंज (152)
3. ब्रत्य बसु (उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा) - दम दम (114)
4. चंद्रिमा भट्टाचार्य (पर्यावरण, वित्त, कार्यक्रम निगरानी) - दम दम उत्तर (110)
5. शशि पांजा (उद्योग, वाणिज्य और उद्यम; महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण) - श्यामपुकुर (166)
6. सुजीत बोस (अग्नि एवं आपातकालीन सेवाएं) - बिधाननगर (116)
7. इंद्रनील सेन (तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास; पर्यटन) - चंदननगर (189)
8. बेचराम मन्ना (कृषि विपणन) - सिंगूर (188)
9. स्वपन देबनाथ (पशु संसाधन विकास) - पूर्बस्थली दक्षिण (268)
10. बुलु चिक बड़ाइक (पिछड़े वर्गों का कल्याण, जनजातीय विकास) — माल (20)
11. प्रदीप कुमार मजूमदार (सहकारिता, पंचायत और ग्रामीण विकास) - दुर्गापुर पुरबा (276)
12. बिरबाहा हांसदा (वन, स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार) - बिनपुर (237)
13. मानस रंजन भुनिया (सिंचाई और जलमार्ग, जल संसाधन जांच और विकास) - सबंग (226)
14. मोलॉय घटक (श्रम) - आसनसोल उत्तर (281)
15. सिद्दीकुल्लाह चौधरी (जन शिक्षा विस्तार और पुस्तकालय सेवाएँ) - मोंटेश्वर (263)
16. उदयन गुहा (उत्तरी बंगाल विकास) - दिनहाटा (7)
17. संध्यारानी टुडू (पश्चिमांचल उन्नयन मामले) - मनबाज़ार (243)
18. बंकिम चंद्र हाजरा (सुंदरबन मामले) - सागर (132)
19. उज्ज्वल बिस्वास (विज्ञान और प्रौद्योगिकी और जैव-प्रौद्योगिकी) - कृष्णानगर दक्षिण (85)
20. स्नेहासिस चक्रवर्ती (परिवहन) - जंगीपारा (195)
21. श्रीकांत महतो - राज्य मंत्री (उपभोक्ता मामले) - सालबोनी (234)
22. सत्यजीत बर्मन - राज्य मंत्री (स्कूल शिक्षा) - हेमताबाद (33)
बंगाल चुनाव में कुछ सीटों पर हार का अंतर भी काफी बड़ा रहा. उद्योग मंत्री शशि पांजा श्यामपुकुर सीट से भाजपा की पूर्णिमा चक्रवर्ती से 14,600 से ज्यादा वोटों से हार गईं. पूर्व मंत्री निर्मल माझी गोगहाट सीट से भाजपा के प्रशांत डिगर से 49,500 से ज्यादा वोटों से पराजित हुए. उदयन गुहा दिनहाटा सीट पर भाजपा के अजय रे से 17,400 से ज्यादा वोटों से हार गए.
ये भी पढ़ें :- आखिरी राउंड में पलट गई बाजी, BJP ने एक और सीट TMC से झटकी, 309 वोटों से जीत, 30 घंटे बाद आया रिजल्ट
इसी तरह, सिद्दीकुल्लाह चौधरी मंतेश्वर सीट पर भाजपा के सैकत पांजा से 14,700 से ज्यादा वोटों से हारे, जबकि प्रदीप मजूमदार दुर्गापुर पूर्व सीट पर भाजपा के चंद्र शेखर बनर्जी से 30,900 से ज्यादा वोटों से पराजित हुए. वहीं, चंद्रिमा भट्टाचार्य को दमदम उत्तर सीट पर भाजपा के सौरव सिकदार से 26,400 से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें :- 3 किलो चांदी का कमल... बंगाल की जीत पर PM मोदी को बीजेपी कार्यकर्ता की खास गिफ्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं