विज्ञापन

आखिरी राउंड में पलट गई बाजी, BJP ने एक और सीट TMC से झटकी, 309 वोटों से जीत, 30 घंटे बाद आया रिजल्ट

Election Result Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की कुल सीटों का आंकड़ा 207 पर पहुंच गया है और तृणमूल कांग्रेस 80 पर अटक गई है. बीजेपी ने बंगाल की करीब 70 फीसदी सीटें जीत ली हैं.

आखिरी राउंड में पलट गई बाजी, BJP ने एक और सीट TMC से झटकी, 309 वोटों से जीत, 30 घंटे बाद आया रिजल्ट
Bengal Election Result: बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट

Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सीटों की संख्या 207 पहुंच गई है. बंगाल की फंसी हुई राजारहाट न्यू टाउन सिटी भी भाजपा की झोली में आ गई है. 18 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी ने महज 309 वोटों के अंतर से ये सीट जीती. यहां बीजेपी प्रत्याशी पीयूष कनोडिया ने 1 लाख 6 हजार 564 वोट हासिल किए और टीएमसी के तापस चटर्जी को 1 लाख 6 हजार 255 वोट मिले.  जबकि तृणमूल कांग्रेस का आंकड़ा 80 सीटों पर अटक गया है, जो पिछले चुनाव में 215 था. कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं. जबकि आम जनता उन्नयन पार्टी के हुमायूं कबीर दोनों सीटों से जीते हैं. सीपीएम को 1 और इंडियन सेकुलर फ्रंट को 1 सीटे मिली हैं. 

293 सीटों का परिणाम आया

बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो 294 में एक सीट को छोड़कर बाकी सीटों का परिणाम आया है. फालता सीट पर वोटिंग दोबारा करने का फैसला किया गया है और वहां 23 मई को वोटिंग होगी. राजारहाट न्यू टाउन सीट (RAJARHAT NEW TOWN SEAT) पर रात भर मतगणना चली. चुनाव परिणाम अंतिम 18वें राउंड के बाद आया. इस सीट पर 17वें राउंड में टीएमसी उम्मीदवार तापस चटर्जी 323 मतों से आगे चल रहे थे, लेकिन 18वें राउंड में खेल पलट गया. 600 वोट ज्यादा हासिल कर कनोडिया ने 309 वोटों से जीत पाई. 

ये भी पढ़ें - 4 हजार करोड़ की दौलत, तमिलनाडु में इस बिजनेसमैन परिवार ने जीत लीं 3 सीटें, बेटा-दामाद और पत्नी बने विधायक

टीएमसी ने 15 साल बाद सत्ता गंवाई

बंगाल चुनाव में टीएमसी ने 15 साल बाद सत्ता गंवाई है. पिछले चुनाव में 215 का आंकड़ा छूने वाली TMC इस बार 80 सीटों पर सिमट गई है. सीएम ममता भवानीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से 15 हजार वोटों से चुनाव हार गईं.शुभेंदु को 73,917 वोट और ममता को 58812 मत मिले. बंगाल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कवायद भी शुरू हो गई है. बंगाल में 8 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक है. गृह मंत्री अमित शाह को बंगाल का पर्यवेक्षक बनाया गया है. ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें - मुस्लिम उम्मीदवारों ने बचाई ममता की लाज, टीएमसी से 31 मुसलमान विधायक बने, 47 को दिया था टिकट

बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण होने की संभावना है. बीजेपी से मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी, विधायक अग्निमित्रा पॉल, पूर्व बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के अलावा रूपाली गांगुली भी दौड़ में हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election Result Bengal, Bengal Election Result, Bengal Election Results 2026, BJP Total Seats In Bengal, Trinamool Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com