विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2021

पश्चिम बंगाल: चुनाव के नतीजे घोषित होने पर विजय जुलूस निकालने पर निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक, राजनीतिक दलों ने फैसले का किया स्वागत

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक पार्टियों ने दो मई को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने पर विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाने के निर्वाचन आयोग के फैसले का स्वागत किया है.

पश्चिम बंगाल: चुनाव के नतीजे घोषित होने पर विजय जुलूस निकालने पर निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक, राजनीतिक दलों ने फैसले का किया स्वागत
विजय जुलूस निकालने पर रोक के निर्वाचन आयोग के फैसले का बंगाल के राजनीतिक दलों ने स्वागत किया
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक पार्टियों ने दो मई को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने पर विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाने के निर्वाचन आयोग के फैसले का स्वागत किया है. तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि आयोग के फैसले का स्वागत है. उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी पार्टी विजय जुलूस नहीं निकालती है और उसने 2011 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से ही ऐसा करना बंद कर दिया है.

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जॉय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर आयोग ने विजय जुलूस निकालने की इजाजत नहीं देने का उचित निर्णय लिया है. प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए निर्वाचन आयोग के फैसले की सराहना की.

निर्वाचन आयोग ने देश में कोरोना वायरस महामारी के गंभीर संकट के मद्देनजर चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजों के आने के बाद विजय जुलूस निकालने पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया.

असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में दो मई को मतगणना होगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election Commission, Bans On Victory Procession, Election Commission Bans All Victory Processions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com