Bengal Election 2026 Voting LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को यानी कि आज पहले चरण का मतदान है. राज्य की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बंगाल में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी के बीच है. वहीं कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनावी मैदान में है. 16 जिलों के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर करीब 3.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदाताओं में एक करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिलाएं हैं. राज्य के सभी बूथ संवेदनशील माने गए हैं. जिनमें से करीब 8,500 बूथ अति संवेदनशील हैं. वहीं 1,500 बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.
बंगाल की हाई प्रोफइल सीटें
खड़गपुर सदर से दिलीप घोष,आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल और बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला पहले चरण में ही होगा. वहीं नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की साख जुड़ी हुई है.
ये भी पढ़ें- मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों में झड़प, सुरक्षाकर्मियों से हुई धक्कामुक्की
ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव में 'SIR + एंटी इनकंबेंसी' करेगी खेला? जानें NDTV के 'नंबर गेम' में क्या बोले एक्सपर्ट
ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी को 'जय श्री राम' और 'जय मां दुर्गा' के नारे लगाते कभी सुना है : हिमंता बिस्वा सरमा
West Bengal Election 2026 Phase 1 Voting LIVE Updates:
West Bengal Voting LIVE: गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में बीजेपी कार्यालय के वॉर रूम पहुंचे
पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता के राज्य बीजेपी कार्यालय के वॉर रूम के दौरे पर पहुंचे. 
West Bengal Voting LIVE: बीजेपी उम्मीदवार ने TMC पार्षद पर लगाया बूथ के पास रास्ता रोकने का आरोप
बीरभूम से बीजेपी उम्मीदवार जगन्नाथ चटोपाध्याय ने कहा कि TMC नेता शिप्रा मजूमदार और उनके पति रास्ता बाधित कर रहे हैं। बूथ के 100 मीटर के अंदर वे ऐसी हरकत नहीं कर सकती. इस पर TMC पार्षद ने कहा कि यह झूठ है, जो लोग वोट देने आ रहे हैं आप उनसे पूछिए मैंने उनसे कुछ कहा है या नहीं, मैं नियम जानती हूं, यहां किसी की पारिवारिक समस्या हुई है वे मुझे बता रहे थे, इसलिए मैं यहां खड़ी हूं.वोट देना सभी का लोकतांत्रितक अधिकार है, उसमें मैं क्यों दखल दूंगी.
#WATCH | बीरभूम, पश्चिम बंगाल: भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ चटोपाध्याय ने कहा, "वे(TMC नेता शिप्रा मजूमदार) और उनके पति रास्ता बाधित कर रहे हैं। बूथ के 100 मीटर के अंदर वे ऐसी हरकत नहीं कर सकती..." pic.twitter.com/Wx1ybOhtD0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
West Bengal Voting LIVE: बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार में तोड़फोड़
आसनसोल साउथ से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला.
#WATCH पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में क्षतिग्रस्त कर दी गई। pic.twitter.com/VM1I84wnDY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Bengal Election 2026 LIVE: शत्रुघ्न सिन्हा ने बंगाल में पहली बार डाला वोट
शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल में पहली बार अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि परिणाम टीएमसी के पक्ष में आएंगे.
West Bengal Voting LIVE: पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62.18% मतदान
पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62.18% मतदान दर्ज किया गया है.
West Bengal Voting LIVE: हमारे पोस्टर हटाए, दीवारों पर भाजपा के झंडे-TMC उम्मीदवार का दावा
पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार प्रदीप सरकार का दावा है कि वहां से उनके पोस्टर्स को हटा दिया गया. जहां मतदान हो रहा है, वहां भी दीवारों पर भाजपा के झंडे हैं.यह कैसे हो सकता है?. सेंट्रल फोर्स कहता है कि शांतिपूर्ण मतदान होगा लेकिन यह क्या हो रहा है?
#WATCH | खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर: खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार प्रदीप सरकार ने कहा, "यहां आकर मैं आश्चर्यचकित हो गया कि हमारे यहां पोस्टर थे जिसे हटा दिया गया। जहां मतदान हो रहा है, वहां भी दीवारों पर भाजपा के झंडे हैं... यह कैसे हो सकता है?... सेंट्रल फोर्स… https://t.co/Z2dKoXE3Et pic.twitter.com/kIRFihzn06
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Bengal Election 2026 LIVE: बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर भीड़ ने किया हमला
दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिसकी वजह से उनको जान बचाने के लिए भागना पड़ा.
#Bengalpolls
— Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी 🇮🇳 (@Dubeyjilive) April 23, 2026
कुमारगंज, दक्षिण दिनाजपुर
भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु शेखर पर भीड़ का हमला,जिसके कारण उन्हें जान बचाने के लिए भागना पड़ा.. https://t.co/HXl4mDucJv pic.twitter.com/jfUACCMCX9
West Bengal Voting LIVE: हार के डर से TMC ने किया हमला- बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु सरकार
कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु सरकार ने कहा, "कुमारगंज विधानसभा इलाके में 8-10 जगहों पर हमारे पोलिंग एजेंट को बाहर किया गया लेकिन मैंने आकर इन्हें अंदर घुसाया लेकिन जब मैं बूथ नंबर 24 में गया तो इन्होंने हमारी पूरी टीम पर हमला किया. भय का माहौल तैयार करने की कोशिश की. तृणमूल कांग्रेस इस क्षेत्र की चारों सीटें हार रही है. घोर हताशा और डर के चलते, उन्होंने हम पर हमला कर दिया.
#WATCH | कुमारगंज, पश्चिम बंगाल: कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु सरकार ने कहा, "कुमारगंज विधानसभा इलाके में 8-10 जगहों पर हमारे पोलिंग एजेंट को बाहर किया गया लेकिन मैंने आकर इन्हें अंदर घुसाया लेकिन जब मैं बूथ नंबर 24 में गया तो इन्होंने हमारी पूरी टीम पर… pic.twitter.com/cFhreE3KVn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Bengal Election 2026 LIVE: बंगाल में कमल खिलना तय, 4 मई को विजय जश्न होगा-पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल के नदिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा में कहा कि कमल खिलना तय है.4 मई को बंगाल में भी बीजेपी की विजयी का जश्न होगा.
#WATCH नदिया, (पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कमल खिलना तय है...4 मई को बंगाल में भी बीजेपी की विजयी का जश्न होगा।" pic.twitter.com/DSIOaHW34r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
West Bengal Voting LIVE: बीजेपी के कमल की सुनामी चल रही है-बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी
कोलकाता में बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मतदान बहुत अच्छा चल रहा है. बीजेपी के कमल की सुनामी चल रही है.जनता यहां सरकार बदल रही है. जनता बहुत जल्दी चाहती है कि सरकार का परिवर्तन हो जाए.राज्य में बीजेपी की सरकार आएगी.
West Bengal Voting LIVE: प्रदीप सरकार समझ गए कि वे हार चुके हैं-खड़गपुर से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष
खड़गपुर से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि वोटिंग के दौरान प्रदीप सरकार को भनक लग गई है कि वे हार चुके हैं. हारने की बौखलाहट है. इन लोगों ने SIR, चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, सुप्रीम कोर्ट से लड़ाई की, अब ये झंडे पर लड़ रहे हैं. ये लोग पूरी लड़ाई हार चुके हैं. कोलकाता से लेकर हर जगह बीजेपी की लहर है.
#WATCH | खड़गपुर, पश्चिम बंगाल: खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "...बात यह है कि जो ढाई घंटे का मतदान हुआ उसमें प्रदीप सरकार को भनक लग गई है कि वे हार चुके हैं। हारने की बौखलाहट है। इन लोगों ने SIR, चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, सुप्रीम कोर्ट से लड़ाई की, अब ये झंडे पर… pic.twitter.com/UFFPolD0vV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Bengal Election 2026 LIVE: इस बार तृणमूल हार रही है-बीजेपी सांसद खागेन मुर्मू
मालदा उत्तर से बीजेपी सांसद खागेन मुर्मू ने गज़ोल स्थित देवतला प्राथमिक विद्यालय में अपना वोट डालकर कहा कि बीजेपी बंगाल में सत्ता में आएगी, इस बार तृणमूल हार रही है. महिलाओं के खिलाफ हिंसा से लेकर बेरोजगारी तक, तृणमूल हर चीज में विफल रही है. बड़ी संख्या में लोग बदलाव के लिए वोट दे रहे हैं.
West Bengal Phase 1 LIVE: बहरामपुर में 141 नंबर बूथ पर EVM मशीन बार-बार हो रही खराब
बहरामपुर में 141 नंबर बूथ पर EVM मशीन बार-बार खराब हो रही है, जिससे मतदान काफी धीमा हो गया है.इसकी वजह से लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. बुजुर्ग और महिलाएं सभी चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन में खड़े होने के लिए मजबूर हैं.
West Bengal Phase 1 LIVE: मालदा के माल्टीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ने किया जीत का दावा
मालदा के माल्टीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मौसम नूर ने कहा कि यहां बहुत सारे विकास के मुद्दे हैं, एंटी इनकंबेसी है, लोग चाहते हैं कि विकास हो लेकिन सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है. लोग चाहते हैं कि धर्मनिरपेक्षता रहे, विकास हो, शांति हो. कांग्रेस से लोगों को बहुत उम्मीदे हैं, हमारी जीत होगी.
#WATCH | मालदा: माल्टीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मौसम नूर ने कहा, "यहां बहुत सारे विकास के मुद्दे हैं, एंटी इनकंबेसी है, लोग चाहते हैं कि विकास हो लेकिन सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। लोग चाहते हैं कि धर्मनिरपेक्षता रहे, विकास हो, शांति हो... कांग्रेस से… pic.twitter.com/7k7RqBdUbO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
West Bengal Voting LIVE: मुर्शिदाबाद में हिंसा करने वाले पनी तीन पीढ़ियों को याद करेंगे- BJP सांसद दिनेश शर्मा
BJP सांसद दिनेश शर्मा ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर कहा कि वहां पर पर्याप्त पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद है. ये जो हिंसा करने वाले लोग हैं वो अपनी तीन पीढ़ियों को याद करेंगे कि हिंसा क्या होती है.
West Bengal Voting LIVE: हुमायूं कबीर यहां गुंडागर्दी कर रहे,15 गाड़ियों के काफ़िले के साथ आए-TMC नओदा ब्लॉक अध्यक्ष
मुर्शिदाबाद में TMC नओदा ब्लॉक अध्यक्ष सोफ़िउज़्ज़मान शेख हबीब ने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर की सोच अराजक है. उनका इरादा अफ़रा-तफ़री मचाना है; चुनाव के दिन, वह 15 गाड़ियों के काफ़िले के साथ आए,जिसमें असामाजिक तत्व और ऐसे अपराधी भी शामिल थे जिनके ख़िलाफ़ FIR दर्ज हैं.हुमायूं कबीर यहां गुंडागर्दी कर रहे हैं, हमने इसका विरोध किया और शिकायतें भी दर्ज कराईं, फिर भी न तो ECI और न ही पुलिस प्रशासन ने कोई संतोषजनक कार्रवाई की है। किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है, और न ही किसी को हिरासत में लिया गया है.
#WATCH | मुर्शिदाबाद: TMC नओदा ब्लॉक अध्यक्ष सोफ़िउज़्ज़मान शेख हबीब ने कहा, "हुमायूं कबीर की सोच अराजक है। उनका इरादा अफ़रा-तफ़री मचाना है; चुनाव के दिन, वह 15 गाड़ियों के काफ़िले के साथ आया था, जिसमें असामाजिक तत्व और ऐसे अपराधी भी शामिल थे जिनके ख़िलाफ़ FIR दर्ज हैं...हुमायूं… https://t.co/jhFfuonUVG pic.twitter.com/DhGscXWeMS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
West Bengal Phase 1 LIVE: सिलुनिटी अकादमी के मॉडल मतदान केंद्र की रौनक देखिए
पश्चिम बंगाल चुनाव में सिलुनिटी अकादमी के मॉडल मतदान केंद्र 198 और 199 की रौनक देखिए.
West Bengal Voting LIVE: बंगाल में बुजुर्ग वोटर्स का स्वैग देखिए
पश्चिम बंगाल में बुजुर्ग वोटर्स में खास उस्ताह देखने को मिल रहा है. वे बड़ी संख्या में पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं.
Bengal Election 2026 LIVE: मुर्शिदाबाद में TMC- AUJP कार्यकर्ताओं की झड़प का वीडियो
मुर्शिदाबाद में टीएमसी और आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का वीडियो धेखिए. कैसे ये लोग एक दूसरे पर लाठियां बरसा रहे हैं.
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Clash broke out between the TMC and Aam Janata Unnayan Party (AUJP) party workers in Murshidabad. pic.twitter.com/Lfn7zIOzmX
— ANI (@ANI) April 23, 2026
West Bengal Voting LIVE: सेंट्रल फोर्स की वजह से बदमाश वोटरों को डरा नहीं पा रहे-अधीर रंजन चौधरी
पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने मतदान के बीच कहा कि सेंट्रल फोर्स की वजह से बहुत सुविधा हो गई है,बदमाश वोटरों को डरा नहीं पा रहे हैं.लोगों में जो डर था वह सुरक्षाबलों की वजह से बहुत कम हो गया है. ये इस बार अच्छा हुआ है. उन्होंने कहा कि SIR के मुद्दे पर हमारा चुनाव आयोग से विरोध है मगर सुरक्षा-व्यवस्था ठीक है.
West Bengal Voting LIVE: मुर्शिदाबाद में पोलिंग बूथ के बाहर चल रहे लाठी-डंडे
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान फिर से बवाल हो गया है. हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव की जानकारी सामने आई है. पोलिंग बूथ के बाहर लाठी-डंडे चल रहे हैं.
West Bengal Voting LIVE: नंदीग्राम में हम 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे, सवेंदु ने नहीं किया काम- TMC उम्मीदवार पबित्रा कार
नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार पबित्रा कार ने दावा किया कि वह 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है. नंदीग्राम में सवेंदु ने कोई काम नहीं किया. पिछले 4 दिनों से सेंट्रल फोर्स के साथ बीजेपी कैडर ने जो अभियान चलाया है, उन्होंने वोटरों को आहत किया है, उनके घरों तोड़फोड़ की है.
#WATCH | नंदीग्राम, पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार पबित्रा कार ने कहा, "शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है... हम 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे... उन्होंने(सुवेंदु अधिकारी) यहां नंदीग्राम में कोई काम नहीं किया... पिछले 4 दिनों से सेंट्रल फोर्स के… pic.twitter.com/X9GnMrFXi4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
West Bengal Voting LIVE: बंगाल को बचाने के लिए जो करना होगा वो करेंगे-बीजेपी सांसद सौमित्र खान
बांकुड़ा के एक मतदान केंद्र पर बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने अपना वोट डाला. उन्होंने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल को बचाने के लिए जो करना होगा वो हम करेंगे.बीजेपी जीतेगी, TMC इस बार कुछ नहीं कर पा रही है.
#WATCH बांकुड़ा: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा सांसद सौमित्र खान ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
उन्होंने कहा, "आज जनता निश्चिंत होकर वोट दे रही है। शांतिपूर्वक तरीके से मतदान हो रहा है...सब लोग वोट जरूर दें, कोई तकलीफ नहीं होगी...पूरे पश्चिम बंगाल को बचाने… pic.twitter.com/dw3ZHDWrlq
Bengal Election 2026 LIVE: बंगाल में लोकतंत्र के महापर्व के कुछ रंग
पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के महापर्व के कुछ रंग देखिए. युवा से लेकर बुजुर्ग और महिलाओं तक सभी वोटर्स मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचे हैं.
West Bengal Voting LIVE: TMC पर कूचबिहार में दो पोलिंग बूथों के पास जाम लगाने का आरोप
तृणमूल कांग्रेस पर कूचबिहार में तूफानगंज-2 ब्लॉक के बरकोडाली-2 ग्राम पंचायत के बूथ 237 और 238 से थोड़ी ही दूरी पर रोड जाम करने का आरोप लगा है. शिकायत मिलने के बाद सेंट्रल फोर्स ने रेड की. सिताई विधानसभा क्षेत्र के बाहर बूथों के बाहर भीड़ देखी गई.सेंट्रल फोर्स ने उन्हें जबरदस्ती हटाया. BJP उम्मीदवार निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले को देखना चाहिए.
Bengal Election 2026 LIVE: TMC के खिलाफ एक्शन हो, हम तभी धरने से उठेंगे-हुमायूं कबीर
हुमायूं कबीर ने कहा कि नओदा पुलिस ने मेरे समर्थक के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें घर में घुसकर मारा, उनपर जो लाठीचार्ज किया यह नहीं होना चाहिए. चुनाव आयोग को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. इन्हें थाने से हटाना चाहिए और नए अफसर को तैनात करना चाहिए. हम तब तक धरने पर बैठे रहेंगे.. आम जनता को चुनाव में भाग लेने का हक है, लेकिन वे नहीं भाग ले पा रहे. उन्हें डराया, धमकाया जा रहा है. TMC वाले जो गुंडागर्दी कर रहे हैं उनके खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए, तभी हम धरने से उठेंगे.
#WATCH | मुर्शिदाबाद: आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, "नओदा पुलिस ने मेरे समर्थक के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें घर में घुसकर मारा, उनपर जो लाठीचार्ज किया यह नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए... इन्हें थाने से हटाना चाहिए और… pic.twitter.com/qhHJALARE7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
पश्चिम बंगाल में सुबह 11 बजे तक 41.11 % मतदान दर्ज किया गया.
राज्य विधानसभा चुनाव | सुबह 11 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
तमिलनाडु - 37.56%
पश्चिम बंगाल (पहला चरण) - 41.11% pic.twitter.com/OaY0Lo3YkV
West Bengal Phase 1 LIVE: सिलीगुड़ी के मतदान केंद्र पर TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प
सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 पर मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान TMC BJP के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. केंद्र पर तैनात CAP के जवानों ने तिरंत मोर्चा संभालते हुए भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रण में लिया.
Bengal Election 2026 LIVE: नंदीग्राम में बूथों का दौरा करने पहुंचे सुवेंदु अधिकारी
वोटिंग के बीच सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में बूथों का दौरा करने पहुंचे.
#WATCH | नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में बूथों का दौरा किया। pic.twitter.com/64LeokXtQO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Bengal Election LIVE: जो शांति तोड़ेगा, उसे हम तोड़ेंगे-सुवेंदु अधिकारी
नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बूथ पर 2021 में मुझे घुसने नहीं दिया गया था. वे सारे गुंडे बंद हैं, इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है. आम आदमी, हिंदू, मुसलमान सभी शांति चाहते हैं और गुंडे यहां गुंडागर्दी करते हैं. जो शांति तोड़ेगा, उसे तोड़ने का काम हम करेंगे.
#WATCH | नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "यहां(इस बूथ पर) 2021 में मुझे घुसने नहीं दिया गया था। वे सारे गुंडे बंद हैं, इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है। आम आदमी,… https://t.co/LwbDiGHOl8 pic.twitter.com/TqcGBzUjLu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Bengal Election LIVE: पूर्व मेदिनीपुर में बीजेपी उम्मीदवार दिब्येंदु अधिकारी ने डाला वोट
पूर्व मेदिनीपुर में एगरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार दिब्येंदु अधिकारी ने मतदान केंद्र संख्या 84 पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया.
#WATCH | कांथी दक्षिण, पूर्व मेदिनीपुर: एगरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिब्येंदु अधिकारी ने मतदान केंद्र संख्या 84 पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 pic.twitter.com/RGqn53qNyN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
कुछ अनधिकृत गतिविधियों की रिपोर्ट मिल रही-बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष
सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष ने कहा कि यह देखकर खुशी हो रही है कि लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपने वोट डाल रहे हैं. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें. मुझे ऐसी रिपोर्टें मिली हैं कि कुछ अनधिकृत गतिविधियां हो रही हैं. मुझे लगता है कि अब लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने दिया जाना चाहिए.
#WATCH | सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने कहा, "मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपने वोट डाल रहे हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें... मुझे ऐसी रिपोर्टें मिली हैं कि कुछ अनधिकृत… pic.twitter.com/k64JSrTmGr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
मुर्शिदाबाद में हालात शांतिपूर्ण, कहीं भी कुछ नहीं हुआ-ASP माजिद खान
मुर्शिदाबाद में ASP माजिद खान ने कहा कि हालात शांतिपूर्ण हैं. कहीं भी कुछ नहीं हुआ है.
#WATCH मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: ASP माजिद खान ने कहा, "हालात शांतिपूर्ण हैं। कहीं भी कुछ नहीं हुआ है..." https://t.co/SkZvAH3bXe pic.twitter.com/sHH9PQ6hE9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Bengal Election LIVE: किसी को मारने का या धमकाने का मकसद नहीं-हुमायूं कबीर
मुर्शिदाबाद में AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने कल सामने आई कच्चे बम फेंकने की घटना पर कहा कि कोशिश की गई लेकिन कुछ हुआ नहीं. शांति से चुनाव में भाग लेना चाहिए. हमारा किसी को मारने का या धमकाने का मकसद नहीं है.
#WATCH मुर्शिदाबाद: AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने कल सामने आई कच्चे बम फेंकने की घटना पर कहा, "कोशिश की गई लेकिन कुछ हुआ नहीं...शांति से चुनाव में भाग लेना चाहिए। हमारा किसी को मारने का या धमकाने का मकसद नहीं है...." pic.twitter.com/T00MMnDitd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
West Bengal Phase 1 LIVE: मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं की हुमायूं कबीर संग हुई झड़प
मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई. हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं, जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी.
#WATCH पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं, जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी। pic.twitter.com/p5nzqVdAVv
मुर्शिदाबाद के डोमकल में वोटर्स का दावा- टीएमसी धमकी दे रही
मुर्शिदाबाद के डोमकल में मतदाताओं के एक बड़े वर्ग का दावा है कि टीएमसी उन्हें धमकाते हुए चेतावनी दे रही है कि वोट डालने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला किया जाएगा.
WB Phase 1 Voting LIVE: मुर्शिदाबाद के डोमकल में वोटर्स को डराने-धमकाने के आरोप
मुर्शिदाबाद के डोमकल में मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप सामने आने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.उन्होंने वोटर्स को समझा-बुझाकर मतदान केंद्र जाने को कहा.
WB Phase 1 Voting LIVE: कूच बिहार में छह पोलिंग बूथ पर वोटिंग रुकी
कूच बिहार उत्तर विधानसभा क्षेत्र के छह मतदान केंद्रों पर वोटिंग फिलहाल रोक दी गई है. कुछ जगहों पर वोटिंग मशीनों की कंट्रोल यूनिट में खराबी आ गई, जबकि कुछ जगहों पर VVPAT लॉक हो गए .ऐसा ही एक मामला अंगारकाटा प्राइमरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र-बूथ नंबर 3/154 से सामने आया है. यहां VVPAT लॉक हो गया है.
Bengal Election LIVE: हमारे पक्ष में हो रहा मतदान-TMC उम्मीदवार चंद्रनाथ सिन्हा
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मतदान करने के बाद बोलपुर विधानसभा से TMC उम्मीदवार चंद्रनाथ सिन्हा ने कहा कि हमने परिवार के साथ यहां वोट किया है. TMC के पक्ष में मतदान हो रहा है.
#WATCH बीरभूम, पश्चिम बंगाल: मतदान करने के बाद बोलपुर विधानसभा से TMC उम्मीदवार चंद्रनाथ सिन्हा ने कहा, "हमने परिवार के साथ यहां वोट किया है...TMC के पक्ष में मतदान हो रहा है..." pic.twitter.com/quCTlPvJES
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Bengal Election LIVE: हम चाहते हैं कि 100% पोल हो-TMC उम्मीदवार उदयन गुहा
वोट डालने के बाद दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार उदयन गुहा ने कहा कि हमारा काम मतदान करना है और हमने वोट डाला है. हम चाहते हैं कि 100% पोल हो.
#WATCH कूच बिहार, पश्चिम बंगाल: मतदान करने के बाद दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार उदयन गुहा ने कहा, "हमारा काम मतदान करना है और हमने वोट डाला है। हम चाहते हैं कि 100% पोल हो..." pic.twitter.com/vWeNSS0nIB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
WB Phase 1 Voting LIVE: पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 प्रतिशत वोटिंग
पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 प्रतिशत मतदान हुआ. पश्चिम मेदिनापुर में 20.5, बांकुरा में 20.2 और झारग्राम में 19.8 प्रतिशत मकदान दर्ज किया गया है.
WB Phase 1 Voting LIVE: मालदा में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प
बंगाल के मालदा में मोथाबाड़ी विधानसभा के बूथ नंबर 55 पर TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. दरअसल काफी देर तक वोटिंग शुरू नहीं होने की वजह से ये हंगामा हुआ है.
Bengal Election LIVE: ममता बनर्जी को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए- अग्निमित्रा पॉल
आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पूरा यकीन है कि बंगाल की जनता भाजपा को ही वोट देगी. वे TMC को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तरह से दृढ़ हैं, जिस भाषा में ममता बनर्जी बात करती हैं वो मुख्यमंत्री की कुर्सी का अपमान है हम अपमान करने नहीं देंगे. यह बंगाल को बचाने की एक लड़ाई है. हम हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं चाहते. हम युवाओं के लिए रोज़गार चाहते हैं और उन 40 लाख लोगों को वापस लाना चाहते हैं, जो यहां से पलायन कर गए थे.ममता बनर्जी एक मुख्यमंत्री के तौर पर पूरी तरह से विफल रही हैं और आपको अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए.
#WATCH आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "हमें पूरा यकीन है कि बंगाल की जनता भाजपा को ही वोट देगी... वे TMC को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तरह से दृढ़ हैं, जिस भाषा में ममता बनर्जी बात करती हैं वो मुख्यमंत्री की कुर्सी का अपमान है हम अपमान… https://t.co/1W5l29Drrq pic.twitter.com/2L0vHozIFH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
West Bengal Phase 1 LIVE: ये हिंदुओं को बचाने का चुनाव-सुवेंदु अधिकारी
नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यहां पूरा परिवर्तन का माहौल है. मैंने मतदान किया है. इस बार अगर परिवर्तन नहीं होगा तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा.
#WATCH नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "यहां पूरा परिवर्तन का माहौल है। मैंने मतदान किया है...इस बार अगर परिवर्तन नहीं होगा तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा। माहौल ठीक है..." https://t.co/smjoSCvdIY pic.twitter.com/sg8FbiuUVd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
West Bengal Election 2026 LIVE: मुर्शिदाबाद में सुबह-सुबह EVM खराब
मुर्शिदाबाद में सुबह-सुबह EVM खराब होने की जानकारी सामने आई है. जिसकी वजह से पोलिंग बूथ नंबर 156 पर फिलहाल वोटिंग रोक दी गई है.
Bengal Election LIVE: आसनसोल दक्षिण सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने डाला वोट
आसनसोल दक्षिण सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने अपना वोट डाला.
West Bengal Phase 1 LIVE: सिलिगुड़ी में वोटर्स की लंबी लाइन
सिलिगुड़ी के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटर्स का पहुंचना जारी है. महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए लाइन में लगे हैं.
Chunav Ka Parv, Paschim Bengal Ka Garv ✨
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 23, 2026
Long queues of enthusiastic early morning voters at polling stations in #Siliguri.
Polls are being conducted in a festive and peaceful environment.
Let’s step out and cast our vote - it’s a day of duty and responsibility.… pic.twitter.com/bxQLiVyhrf
Bengal Election LIVE: बंगाल चुनाव में उम्र नहीं जज्बा देखिए, वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग
बंगाल चुनाव में उम्र आड़े नहीं आ रही है. एक बुजुर्ग दंपत्ति ने सुबह-सुबह घर से निकलकर पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया. दोनों एक दूसरे का हाथ थामे पोलिंग बूथ पहुंचे.
West Bengal Election 2026 LIVE: बंगाल की जनता से टीएमसी की वोट अपील
टीएमसी ने बंगाल के मतदाताओं से अपने लोकतांत्रिक मताधिकार का प्रयोग स्वतंत्र रूप से, निष्पक्षता से और बिना किसी भय के करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सिर ऊंचा करके मतदान करें.
Bengal Election LIVE: ममता जात पात और हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती हैं- बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल
आसनसोल साउथ से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव के लिए वोट करेगी. बंगालमें बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोग कैमरा बंद करके वोट वोट करेंगे और नंबाजी करेंगे.ममता बनर्जी जात पात और हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है. उनके लिए पीएम मोदी जी बाहरी है और शत्रुघ्न सिन्हा बंगाल के हैं, अमित शाह भारी हैं और रोहिंग्या अपने है.
Bengal Election LIVE: बहरामपुर में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी की किस्मत दांव पर
बंगाल के पहले चरण में सिर्फ टीएमसी और ममता बनर्जी का ही इम्तिहान नहीं बल्कि बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी हुई है. बहरामपुर में अधीर रंजन चौधरी की किस्मत का फैसला भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगा.
अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन ने किया सिलीगुड़ी में मतदान केंद्रों का दौरा
अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन ने दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में मतदान केंद्रों का दौरा किया. इस दौरान उनका खास स्वागत किया गया. उन्होंने कुशल प्रबंधन और चुनाव के उत्सवपूर्ण माहौल की सराहना की.
International delegates as part of #IEVP2026 visited polling stations in Siliguri, Darjeeling district of West Bengal, to witness both the mock poll and the actual poll.
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 23, 2026
They appreciated the efficient management and festive environment of the polls. They also applauded the… pic.twitter.com/FoiyrmgoGm
Bengal Election LIVE: मैंने अपना दायित्व निभाया, आप भी वोट करें- हुमायूं कबीर
मुर्शिदाबाद में AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने वोट डालकर कहा कि संविधान में सभी लोगों को मतदान करने का अधिकार है.मैंने अपना दायित्व निभाया है और मतदान किया है. आप लोग भी वोट डालें.
#WATCH | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 | मुर्शिदाबाद: AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने प्रथम चरण के मतदान पर कहा, "संविधान में सभी लोगों को मतदान करने का अधिकार है...मैंने अपना दायित्व निभाया है और मतदान किया है। मैं सभी से मतदान करने की अपील करता हूं..." pic.twitter.com/7WMi0IPMZC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Bengal Election LIVE: बंगाल की महिलाएं वोटिंग को लेकर उत्साहित
पश्चिम बंगाल की महिलाओं में वोटिंग को लेकर खास उत्साह दिखाई दे रहा है. बड़ी संख्या में महिलाएं घरों से निकलकर वोट डालने पोलिंग बूथों पर पहुंच रही हैं. लंबी-कतारें लगी हुई हैं.
Bengal Election LIVE: TMC मेरी पार्टी के उम्मीदवारों को पैसे देकर खरीद रही- हुमायूं कबीर
AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने पहले चरण के मतदान पर कहा कि नई पार्टी बनाने के बाद मेरे खिलाफ बहुत आवाज उठीं.मुझे मेरी पार्टी का बहुत सपोर्ट मिला. मैंने 142 उम्मीदवार दिए लेकिन 25-26 उम्मीदवार TMC के साथ जुड़ गए. मुझे फिर भी कोई दिक्कत नहीं हुई. अब मेरी पार्टी के 117 उम्मीदवार हैं. TMC टिकट बेच रही है, मेरी पार्टी के उम्मीदवारों को पैसे देकर खरीदा जा रहा है.उनको चुनाव में इसका जवाब मिलेगा. मैं किसी की बी टीम नहीं हूं.
#WATCH | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 | मुर्शिदाबाद: AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने प्रथम चरण के मतदान पर कहा, "...नई पार्टी बनाने के बाद मेरे खिलाफ बहुत आवाज उठीं...मुझे मेरी पार्टी का बहुत सपोर्ट मिला। मैंने 142 उम्मीदवार दिए लेकिन 25-26 उम्मीदवार TMC के साथ जुड़ गए। मुझे… pic.twitter.com/bH2aw6H4Gi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
उत्तर दक्षिण बंगाल में बीजेपी 100 से अधिक सीट जीतेगी-दिलीप घोष
खड़गपुर से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि बीजेपी का ज्यादातर प्रभाव क्षेत्र उत्तर दक्षिण बंगाल में है और बीजेपी इसमें 100 से अधिक सीट जीतेगी. इस चुनाव से जनता को साहस मिल जाएगा कि अच्छा वोट हुआ है.
#WATCH खड़गपुर (पश्चिम बंगाल): खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल चुनावों पर कहा, "भाजपा का ज्यादातर प्रभाव क्षेत्र उत्तर दक्षिण बंगाल में है और भाजपा इसमें 100 से अधिक सीट जीतेगी...और इस चुनाव से जनता को साहस मिल जाएगा कि अच्छा वोट हुआ है।" pic.twitter.com/8qFHlsBlSj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Bengal Election LIVE: ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी की साख दांव पर
बंगाल चुनाव में भवानीपुर सीट हाई प्रोफाइल बनी हुई है. यहां ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी सामने-सामने हैं. जनता किसको चुनती है ये तो 4 मई को ही तय होगा.
Bengal Election LIVE: बंगाल की सत्ता की असली चाबी है जंगलमहल
पूर्वी-पश्चिमी मेदिनीपुर, झारग्राम और जंगलमहल का इलाका बंगाल की राजनीति में निर्णायक माना जाता है. कभी वामपंथियों का गढ़ रहा यह आदिवासी बहुल इलाका अब TMC और BJP के बीच जंग का मैदान बना हुआ है.
Bengal Election LIVE: बंगाल के इन संवेदनशील क्षेत्रों में एक घंटे पहले खत्म होगी वोटिंग
बंगाल में वैसे तो शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. लेकिन जंगलमहल और कुछ अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा कारणों से शाम 5 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे.
Bengal Election LIVE: बंगाल के इन 16 जिलों में वोट डाले जा रहे वोट
पहले चरण में उत्तर बंगाल के 8, दक्षिण बंगाल के 3 और जंगलमहल के 5 जिलों समेत कुल 16 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं.
WB Phase 1 Voting LIVE:बंगाल में आज इन दिग्गजों की अग्निपरीक्षा
खड़गपुर सदर से दिलीप घोष,आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पाल और बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला भी पहले चरण में ही होगा.
West Bengal Phase 1 LIVE: हाई प्रोफाइल सीटों नंदीग्राम और झारग्राम में कौन जीतेगा?
बंगाल की दो हाई प्रोफाइल सीटों नंदीग्राम और झारग्राम पर खास नजर है. पहले चरण में दोनों सीटों पर वोटिंग हो रही है. सीधा मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच है. नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की साख जुड़ी हुई है.
Bengal Election LIVE: आसनसोल में वोट डालने निकलीं महिलाएं
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में महिला वोटर्स पूरे जोश के साथ वोट डालने निकली हैं. मतदान केंद्र के बाहर महिलाओं की लंबी लाइन लगी हुई है.
#WATCH | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 | आसनसोल: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। वीडियो आसनसोल स्थित एक मतदान केंद्र से है। pic.twitter.com/IPWSYjXxmV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
WB Phase 1 Voting LIVE: सुरक्षित बंगाल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर वोट करें-अमित शा
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के लोगों से बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस बार का बंगाल चुनाव प्रदेश के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए भी बहुत महत्त्वपूर्ण है. एक मजबूत नेतृत्व वाली सरकार ही बंगाल की डेमोग्राफी बदलने वाले घुसपैठियों, सिंडिकेट और कटमनी राज से प्रदेश को मुक्ति दिला सकती है. बंगाल की माताओं, बेटियों के लिए सुरक्षित बंगाल बनाने हेतु आज बढ़-चढ़कर वोट करें.सभी मतदाता, विशेषकर युवा, आज एक समृद्ध और विकसित बंगाल बनाने के लिए पहले मतदान करें, फिर जलपान करें.
आज बंगाल में पहले चरण का मतदान है। इस बार का बंगाल चुनाव प्रदेश के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। एक मजबूत नेतृत्व वाली सरकार ही बंगाल की डेमोग्राफी बदलने वाले घुसपैठियों, सिंडिकेट और कटमनी राज से प्रदेश को मुक्ति दिला सकती है। बंगाल की माताओं, बेटियों…
— Amit Shah (@AmitShah) April 23, 2026
Bengal Election LIVE: 20 बीरभूम के वोटर्स में दिख रहा खास उत्साह
बीरभूम के लोगों में वोटिंग के लिए खास उत्साह दिख रहा है. मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं.
#WATCH | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 | बीरभूम: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
वीडियो लैबपुर विधानसभा क्षेत्र के बांकुल प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र से है। pic.twitter.com/0iDtFMhprK
Bengal Election LIVE: 20 सिलीगुड़ी में मतदान केंद्र के बाहर वोटर्स की कतार
वोटिंग शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे हैं. सिलीगुड़ी में एक मतदान केंद्र के बाहर लोग कतार में खड़े होकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं.
#WATCH | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | सिलीगुड़ी में एक मतदान केंद्र के बाहर लोग कतार में खड़े होकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं। pic.twitter.com/XTZEkmHpx6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
West Bengal Phase 1 LIVE: युवा और महिलाएं बाहर निकलें और वोट डालें-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी ताकत से भाग लें. खासकर युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान करें.
Phase 1 of the West Bengal Assembly elections takes place today. I urge all citizens to participate in this festival of democracy with full strength. I especially appeal to my young friends and to the women of West Bengal to vote in large numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2026
Bengal Election LIVE: 20 साल से मैं ही अपने बूथ में पहला वोट दे रहा हूं-हुमायूं कबीर
AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने प्रथम चरण के मतदान पर कहा कि पिछले 20 साल से मैं ही अपने बूथ में पहला वोट देता आ रहा हूं. हम आज पार्टी कार्यालय से स्थिति पर निगरानी रखेंगे.
Bengal Election LIVE: ममता बनर्जी के जीतने की कोई संभावना नहीं-सुवेंदु
नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी पोलिंग एजेंट से बात की है कि शांति से मतदान होना चाहिए. मृतक वोटर, फर्जी वोटर और घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं तो ममता बनर्जी के जीतने की कोई संभावना नहीं है.
#WATCH | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 | पश्चिम मेदिनीपुर: नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "...मैंने अपने क्षेत्र के सभी पोलिंग एजेंट से बात की है... शांति से मतदान होना चाहिए... मृतक वोटर, फर्जी वोटर और घुसपैठियों के नाम मतदाता… pic.twitter.com/Bf5KEEdVrt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Bengal Election LIVE: बंगाल में पहले चरण की वोटिंग शुरू
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. वोटर्स पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे हैं.
West Bengal Phase 1 LIVE Updates: बीजेपी की नजर सीमावर्ती जिलों और प्रमुख शहरी केंद्रों पर
बीजेपी इस चरण को उत्तर बंगाल, सीमावर्ती जिलों और प्रमुख शहरी केंद्रों में अपनी बढ़त मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रही है, जहां मजबूत प्रदर्शन से दो मोर्चों पर मुकाबले की उसकी कहानी को बल मिलेगा और सत्तारूढ़ पार्टी पर दबाव बनेगा.
Bengal Election LIVE: ग्रामीण और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों पर टीएमसी की खास नजर
पार्टी इस चरण में ग्रामीण और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों को बरकरार रखने की कोशिश करेगी, जो उसके बहुमत के लिए महत्वपूर्ण है.
Bengal Election LIVE: TMC के सामने 2021 के वर्चस्व को बनाए रखने की चुनौती
तृणमूल पार्टी के सामने 2021 के अपने वर्चस्व को बनाए रखने की चुनौती है. हालांकि मतदाता सूची में संशोधन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से मतदान के रुझान में बदलाव देखा जा सकता है.
West Bengal Phase 1 LIVE Updates: आज बंगाल की इन सीटों पर हो रहा मतदान
बंगाल में पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वे दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्धमान, पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्व मेदिनीपुर में फैली हुई हैं.
Bengal Election LIVE: करीब 80 सीटों पर TMC-BJP के बीच टक्कर
बंगाल में पहले चरण में कम से कम 80 सीटों पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. कुछ सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि वाम मोर्चा और कांग्रेस अलग हो गए हैं और धार्मिक संगठनों ने भी प्रवेश किया है.
Bengal Election LIVE: बंगाल में साल 2021 में 8 चरण में हुए थे चुनाव
बंगाल में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं. जबकि 2021 में आठ चरण और 2016 में छह चरण थे, जहां पहला चरण दो दिनों में विभाजित था.
Bengal Election LIVE: बंगाल में इस बार सिर्फ दो चरणों में चुनाव
बंगाल में पिछले चुनावों की तुलना में इस बार चरणों की संख्या में काफी कमी आई है, फिर भी राज्य में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की अभूतपूर्व तैनाती देखने को मिल रही है. चुनाव आयोग ने नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए नए और अनूठे उपाय किए हैं।
Bengal Election LIVE:3.6 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट
पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिहाज से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है. 16 जिलों के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर करीब 3.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
West Bengal Election 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में कितने उम्मीदवार मैदान में?
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की सीटों से लेकर कुल मतदाताओं और उम्मीदवारों तक सबकुछ जानें.
WB Phase 1 Voting LIVE: बांकुड़ा में मॉक पोल की तैयारियां
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मॉक पोल की तैयारियां की जारी हैं. वीडियो बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 120 और 121 से है.
#WATCH | बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मॉक पोल की तैयारियां की जारी हैं। वीडियो बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 120 और 121 से है। pic.twitter.com/dJDTBYAZMK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
WB Phase 1 Voting LIVE: सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल में मॉक पोल जारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान से पहले सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल, मतदान केंद्र संख्या 26 पर मॉक पोल जारी है.
#WATCH | सिलिगुड़ी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान से पहले सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल, मतदान केंद्र संख्या 26 पर मॉक पोल जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। pic.twitter.com/sTMrVqaUnt