विज्ञापन

'बंगाल का मुर्शिदाबाद कभी वर्ल्ड GDP में 5% देता था योगदान...', NDTV 'वॉक द टॉक' में बोले ग्लोबल इंवेस्टर रुचिर शर्मा

रुचिर शर्मा ने कहा कि लंदन के रहने वाले एक लेखक ने उस वक्त कहा था कि मुर्शिदाबाद रहने के लिए लंदन से भी अच्छी जगह है. ये उस वक्त की मुर्शिदाबाद की अपनी पहचान थी.

'बंगाल का मुर्शिदाबाद कभी वर्ल्ड GDP में 5% देता था योगदान...', NDTV 'वॉक द टॉक' में बोले ग्लोबल इंवेस्टर रुचिर शर्मा
  • रुचिर शर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव लड़ने में आक्रामक हैं और उनकी ऊर्जा उनकी उम्र के बावजूद प्रभावशाली है
  • कोलकाता और बंगाल की संस्कृति अपनी जड़ों से जुड़ी हुई है, जो आधुनिकता के बावजूद अपनी पहचान बनाए रखती है
  • पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की कभी समृद्ध इतिहास के बावजूद आज यह भारत के सबसे गरीब जिलों में गिना जाता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

एनडीटीवी के खास शो 'वॉक द टॉक' में एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने ग्लोबल इंवेस्‍टर और लेखक रुचिर शर्मा से बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की. टीएमसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने के तरीके पर रुचिर शर्मा ने कहा कि उन्हें मजबूत और आक्रामक चुनाव लड़ना पसंद है, वो इस उम्र में भी चुनौती पसंद करती हैं. वहीं उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी काफी शांत से दिखने और बोलने वाले हैं. बंगाल में एक नई जेनरेशन राजनीति में अपनी जगह बना रही है.

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की उम्र अब 70 साल हो गई है, लेकिन इस उम्र में भी उनकी इनर्जी कमाल की है. हालांकि उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की रैली में मैंने ज्यादा जोश और उत्साह देखा. तो बंगाल की राजनीति में नई पीढ़ी का उभार देखना अच्छा है.

Latest and Breaking News on NDTV
पश्चिम बंगाल की अपनी पहचान को लेकर रुचिर शर्मा ने कहा कि बंगाल और खासकर कोलकाता में लोग आज भी अपनी संस्कृति की जड़ों से जुड़े हैं. देश के कई राज्यों में आधुनिकता दिखती है, लेकिन यहां अपनी वही पहचान बनाए रखी. या ऐसा भी कह सकते हैं कि इस दौर में भी जैसे ये एक जगह रुका हुआ सा है. उन्होंने बताया कि एक समय था, 1750 के आसपास जब अकेले मुर्शिदाबाद का वर्ल्ड जीडीपी में पांच फीसदी का योगदान था. उस वक्त ये इलाका काफी समृद्ध हुआ करता था. वहीं आज ये देश के सबसे गरीब जिलों में से एक है.

उन्होंने बताया कि लंदन के रहने वाले एक लेखक ने उस वक्त कहा था कि मुर्शिदाबाद रहने के लिए लंदन से भी अच्छी जगह है. ये उस वक्त की मुर्शिदाबाद की अपनी पहचान थी. और आज लगभग 300 साल बाद देख लीजिए इसकी क्या स्थिति है. ये काफी निराशाजनक है.

Latest and Breaking News on NDTV

रुचिर शर्मा ने कहा कि आज सभी राज्य चुनाव जीतने के लिए विकास से ज्यादा अपनी वेलफेयर स्कीम पर भरोसा करते हैं, जिससे स्टेट कलेक्शन का एक बड़ा हिस्सा इसमें खर्च होता है. इससे राज्यों का नुकसान तो बढ़ता ही है, लंबे समय के विकास के कामों में भी बाधा आ रही है. अब ये वेलफेयर स्कीम एक ट्रेंड सा बन गया है.

उन्होंने कहा कि इसीलिए भारत और चीन के विकास की राह में एक यही बड़ा अंतर है. हमारी नीति अलग है. नेताओं का कहना है कि हमारे वेलफेयर स्कीम ज्यादा जरूरी है, क्योंकि ये सीधे उन जरूरतमंदों तक पहुंचता है, जिसको इसकी जरूरत है. हालांकि इसका प्रभाव दूरगामी हो सकता है. लेकिन फिलहाल यही सच है.

Latest and Breaking News on NDTV
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दो फेज में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण में 23 अप्रैल को 92.88 प्रतिशत मतदान हुआ था. पहले चरण में बंपर वोटिंग के बाद अब सबकी नजरें दूसरे चरण के मतदान और नतीजे पर टिकी है. दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जिसमें राज्य की 142 सीटों पर वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधी टक्कर है.

बता दें कि तमिलनाडु में जन्मे रुचिर शर्मा अब अमेरिका में बस चुके हैं. यह उनका भारत का 34वां चुनावी दौरा है. वो हर महीने में एक हफ्ता अलग-अलग देशों में घूमते हैं, जहां वे बड़े नेताओं, सीईओ और दूसरे स्थानीय तौर पर बड़े लोगों से मुलाकात करते हैं. उनके लेख द वॉल स्ट्रीट जरनल, द फाइनेंशियल टाइम्स, द वॉशिंगटन पोस्ट, फॉरेन अफेयर्स, फॉरेन पॉलिसी, ब्लूमबर्ग और द गार्जियन आदि में भी छपते रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इस भी पढ़ें: एंटी इनकंबेंसी, बंपर वोटिंग, मार्जिन की लड़ाई... NDTV वॉक द टॉक में बंगाल चुनाव पर क्या बोले रुचिर शर्मा?

इस भी पढ़ें: NDTV 'वॉक द टॉक': बंगाल में सिर्फ TMC, चौथी बार बनाएंगे सरकार- चुनाव प्रचार के दौरान बोलीं मंत्री शशि पांजा

इस भी पढ़ें: 'बदलाव के मूड में बंगाल, इस बार बनेगी BJP सरकार', NDTV के 'वॉक द टॉक' में राहुल कंवल से बोले स्वपन दासगुप्ता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com