- कश्मीर में फिर हुई टारगेट किलिंग
- मस्जिद में नजा पढ़ते समय आतंकियों ने की हत्या
- सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी की
कश्मीर में टारगेट किलिंग का एक और मामला सामने आया है. ताजा मामला बारामूला का बताया जा रहा है. यहां आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के एक पूर्व पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान मोहम्मद शफी के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सेना ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है. और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने मोहम्मद शफी की हत्या उस वक्त की जब वह मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे.
इस साल पहले भी हुई है टारगेट किलिंग
बता दें कि कश्मीर में कुछ समय में टारगेंट किलिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले इसी साल मई में आतंकियों ने एक आम नागरिक को निशाना बनाया था. मृतक की पहचान उधमपुर के रहने वाले दीपू के रूप में हुई थी. जानकारी के मुताबिक वह निजी सर्कस में काम करता था. वह किसी काम से सर्कस से बाहर निकला था. तभी आंतिकयों ने उस पर हमला कर दिया, घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केंद्र ने पाकिस्तान को दोषी ठहराया था
गौरतलब है कि कश्मीर में टारगेट किलिंग के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया था. केंद्र ने फैसला किया था कि घाटी में मौजूद अल्पसंख्यकों (कश्मीर में गैर मुस्लिम) को कश्मीर घाटी से बाहर नहीं, बल्कि कश्मीर में ही सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया जाएगा. वहीं केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने नॉर्थ ब्लॉक में कई बैठकों के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ब्रीफिंग करते हुए कश्मीर घाटी में बढ़ती हिंसा के लिए फिर से पाकिस्तान को दोषी ठहराया था.
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया था कि कश्मीर में हिंसा का स्तर बढ़ गया है, लेकिन यह जिहाद नहीं है. यह कुछ हताश तत्वों द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने कहा था कि हिंसा के अपराधी पाकिस्तान में सीमा पार बैठे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं