Delhi Rain: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के साथ चल रहीं बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. बीते कुछ दिनों में धूप खिलने के कारण लोगों ने ठंड से राहत की सांस ली थी, लेकिन मौसम ने एक बार फिर करवत ले ली है.
बारिश होगी और तेज़ हवाएं चलती रहेंगी...
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन भर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, रुक-रुक कर हल्की बारिश होगी और तेज़ हवाएं चलती रहेंगी.
आईएमडी वैज्ञानिक नरेश के अनुसार, हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बारिश देखने को मिल रही है. एक और विक्षोभ इस सप्ताह के अंत में पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को प्रभावित करने के लिए तैयार है. समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से उन्होंने कहा, "कल से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित होना शुरू हो जाएगा, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश होगी."
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी...
मौसम विभाग ने आगे कहा कि 4 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की उम्मीद है, जबकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की ओलावृष्टि हो सकती है. उन्होंने कहा, "जब भी पश्चिमी विक्षोभ होता है, तो इससे हवा के पैटर्न में बदलाव होता है. इसलिए इससे तापमान में वृद्धि की प्रवृत्ति होती है. इसलिए हमें उम्मीद नहीं है कि उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में तापमान में गिरावट होगी. सुबह के दौरान तापमान में वृद्धि होगी. नरेश ने कहा, "पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में अलग-अलग इलाकों में सुबह घना कोहरा छा सकता है."
शीतलहर से अगले कुछ दिनों तक राहत...
मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति नहीं रहेगी. उन्होंने कहा, "कोई ठंडा दिन नहीं होगा, क्योंकि अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट नहीं होगी. इसलिए हम अगले कुछ दिनों में ठंडे दिन की उम्मीद नहीं कर रहे हैं. हम अगले 5-7 दिनों में शीत लहर की भी उम्मीद नहीं कर रहे हैं." राष्ट्रीय राजधानी में मौसम के मिजाज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में 3 फरवरी से 4 फरवरी तक हल्की बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं