विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से गुजरात तक बारिश का अलर्ट, 17 राज्यों में IMD ने जारी की चेतावनी

कल का मौसम, 25 जुलाई 2026: गुजरात में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, जबकि कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी.

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से गुजरात तक बारिश का अलर्ट, 17 राज्यों में IMD ने जारी की चेतावनी
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update 25 July
IANS

Kal Ka Mausam 25 July 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम मेहरबान है. मॉनसून एक्टिव होने के साथ ही कई राज्यों में बारिश हो रही है. बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है. जम्मू-कश्मीर, गुजरात, हिमाचल और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 25 जुलाई के लिए बारिश पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के अनुसार कल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है. इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्य शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली-एनसीआर में में दिनभर बादल छाये रहेंगे. कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. वहीं 26 जुलाई, 2026 को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 36-38°C तक पहुंच सकता है. 27 जुलाई को बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश की संभावना है.

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 जुलाई तक कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश होगी. इसके बाद 27 से 30 जुलाई के दौरान लगभग सभी जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई तक कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश होगी. 28 से 30 जुलाई के दौरान लगभग सभी जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

बिहार में भारी बारिश

मौसम विभाग ने कल बिहार के बड़े हिस्से में बारिश होने की संभावना जताई है. 25 से 27 जुलाई के बीच कुछ ही जगहों पर बारिश का अनुमान है. 27-29 जुलाई के दौरान राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

कश्मीर में बारिश से बाढ़ का खतरा, ज्यादातर नदियों का जलस्तर बढ़ा

कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे ज्यादातर नदियों और जल धाराओं का जलस्तर बढ़ गया और बाढ़ का खतरा पैदा हो गया. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम से मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है. विभाग ने क्षेत्र में 28 से 31 जुलाई तक फिर से बारिश होने का पूर्वानुमान भी किया है.

राजस्थान में बारिश का दौर जारी, कई जगह भारी बारिश

मॉनसून के असर से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटे में कई जगह मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य में कई जगह भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी कुछ दिन मॉनसून सक्रिय रहेगा. अजमेर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. वहीं जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

गुजरात में भारी बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी

गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच राहत और बचाव अभियान तेज़ी से जारी है. राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ जैसे हालात बनने के बाद अब तक 38,653 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि 5,547 से अधिक लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है. मौसम विभाग ने भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, डांग, नर्मदा, वडोदरा, छोटा उदयपुर, पंचमहल और दाहोद जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं अहमदाबाद, गांधीनगर, साबरकांठा, आनंद और खेड़ा में ऑरेंज अलर्ट लागू है. आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण गुजरात में अब तक सामान्य से 62 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: मॉनसून का सूखा खत्म, झमाझम बारिश होगी... दिल्ली NCR में छाये बादल, यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में IMD अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Tomorrow, Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Kal Ka Mausam Kaosa Rahega, Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com