विज्ञापन
21 days ago

Live: मानसून पूरे देश को कवर कर चुका है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी देश कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे में नालूपानी के पास लैंडस्लाइड होने से गंगोत्री हाईवे बंद हो गया है. बताया जा रहा है कि यहां 1000 से ज्यादा यात्री फंस गए हैं. उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

Live Update

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से लैंडस्लाइड की स्थिति बनी हुई है.  सिरमौर और सोलन जिले में बारिश के बाद स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है. कई स्थानों पर लैंडस्लाइड की स्थिति भी बनी है. शुक्रवार को भी सुबह से लगातार बारिश हो रही है. 

तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा, 4 मजदूरों की मौत 27 घायल

तेलंगाना के रामगुंडम में बड़ा हादसा हुआ है. यहां सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि 27 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ये सभी मजदूर महाराष्ट्र के चंद्रपुर के बताए जा रहे हैं. जो धान रुपाई के लिए गए थे. जान गंवाने वालों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं.चंद्रपुर जिले से धान की रोपाई की मजदूरी के लिए बड़ी संख्या में मजदूर तेलंगाना जाते हैं. 

पंजाब के बाद महाराष्ट्र सरकार को भी सुप्रीम कोर्ट की फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामलों के ट्रायल में हो रही देरी और लंबे समय से विचाराधीन कैदियों के जेल में रहने के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. एक जमानत मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने टिप्पणी की कि महाराष्ट्र में तो ऐसे मामले हर दिन सामने आ रहे हैं. सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार की ओर से कहा गया कि स्थिति में सुधार हो रहा है और जिन मामलों में देरी हुई है, वे पुराने मामले हैं. राज्य ने यह भी बताया कि अब आरोपियों की अदालत में पेशी लगभग 100 प्रतिशत सुनिश्चित की जा रही है. 

रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में रिपोर्ट दाखिल

रॉबर्ट वाड्रा के हरियाणा के शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने राउज ऐवन्यू कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है. ईडी ने कोर्ट से स्टेटस रिपोर्ट आरोपियों को नहीं देने का आग्रह किया है. ईडी ने कोर्ट को बताया कि मामले में अभी जांच चल रही है. कोर्ट ने ईडी की तरफ से सील कवर रिपोर्ट दाखिल करने पर सवाल उठाया है. कोर्ट ने पूछा कि इस रिपोर्ट में ऐसा क्या है जो यह सील कवर है. सारी बातें पहले से ही पब्लिक डोमेन में मौजूद है. राउज़ ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी. 

केंद्र सरकार ने मेटा को दिया 3 और दिन का समय

केंद्र सरकार ने मेटा को जवाब देने के लिए तीन दिन की मोहलत और दी है. अब तीन दिन बाद मेटा को केंद्र को जवाब सौंपना होगा. ये मोहलत प्रस्तावित व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर के मामले में दी गई है. मेटा ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि जब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिल जाता तक व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर रोल आउट नहीं किया जाएगा.

अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे. जहां वह 269.39 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे. सीएम 10 बजे के बाद राजधानी लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होंगे.

उत्तर प्रदेश में बारिश से कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के 49 से ज्यादा जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद समेत 13 जिलों में स्कूलों को बंद करने का फैसला प्रशासन ने लिया है. 

मानसून ने पूरे देश को किया कवर

दक्षिण पश्चिम मानसून ने 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लिया है. दिल्ली-एनसीआर में 8 जुलाई को झमाझम बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक आम तौर पर मानसून 38 दिनों तक पूरे देश में एक्टिव होता है. लेकिन इस बार 36 दिन में ही मानसून पूरे देश में एक्टिव हो चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल उत्तर भारत में अच्छी बारिश के चांस बन रहे हैं.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लैंडस्लाइड

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद उत्तरकाशी जिले में लैंडस्लाइड हुआ है. यहां शुक्रवार की सुबह स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग लैंडस्लाइड हुआ है. बड़े-बड़े पत्थर गिरने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग फिलहाल बंद हो गया है. बताया जा रहा है कि यहां 150 से ज्यादा यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं. लैंडस्लाइड के बाद स्थानीय प्रशासन मलबा हटाने में जुटा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Weather Live, Landslide In Uttarakhand, Delhi-NCR Monsoon Rain, Ram Mandir, Landslide In Himachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com