विज्ञापन

Weather News: आंधी-बारिश भी गर्मी का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, दिल्ली-UP और इन राज्यों में तेजी से बढ़ेगा पारा, लू भी मारेगी थपेड़े

Weather Update Today: आज से फिर गर्मी अपने तेवर बढ़ा देगी. अधिकतम पारा 40 को पार करेगा तो वहीं न्यनतम तापमान 20 डिग्री के ऊपर ही रहेगा. पहाड़ी राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. हालांकि बाकी राज्यों में मौसम सामान्य रहेगा.

Weather News: आंधी-बारिश भी गर्मी का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, दिल्ली-UP और इन राज्यों में तेजी से बढ़ेगा पारा, लू भी मारेगी थपेड़े
weather news update
  • बीती रात दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश ने तापमान में गिरावट लाई
  • दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान में सात से दस डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है
  • आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप ने पूरे उत्तर भारत के पसीने छुड़ा रखे हैं. इसी बीच बीती रात दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में मौसम ने जबरदस्त पलटी मारी. तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश ने पल्यूशन धोने के साथ गर्मी को भी शांत करने की कोशिश जरूर की. हालांकि आज से फिर गर्मी अपने तेवर बढ़ा देगी. अधिकतम पारा 40 को पार करेगा तो वहीं न्यनतम तापमान 20 डिग्री के ऊपर ही रहेगा. पहाड़ी राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. हालांकि बाकी राज्यों में मौसम सामान्य रहेगा. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल

दिल्ली में बदली फिजा पर गर्मी जस की तस 

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी ने बाहर के साथ घर के अंदर का तापमान भी बढ़ा रखा है. बीती शाम से मौसम की पलटी ने जरूर फिजा में हल्की ठंडक घोली और उस वक्त 7-10 डिग्री तक पारा गिर गया. 

➔आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, जाफरपुर में तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई (30.2 से घटकर 21.6 डिग्री), जबकि नारायणा में सबसे अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई (30.1 से घटकर 20 डिग्री तक)

➔जनकपुरी और पूसा में क्रमशः 7.9 डिग्री सेल्सियस और 9.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि पूसा में अधिकतम 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

➔प्रगति मैदान, झड़ोदा कलां और नजफगढ़ में तापमान में 6.2 से 6.6 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट दर्ज की गई. लोधी रोड पर 6.5 मिमी वर्षा हुई और तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस गिर गया।

➔आयानगर में 8.9 डिग्री सेल्सियस और मयूर विहार में 7.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जहां दो मिमी वर्षा भी हुई. हालांकि, दिन में शहर में गर्मी का असर बना रहा और सफदरजंग स्थित वेधशाला में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वर्ष का अब तक का सबसे अधिक तापमान है.

आज आसमान पर बादल तो रहेंगे पर मौसम सामान्य रहेगा. आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक जाएगा. 19 अप्रैल से 23 अप्रैल तक की बात करें तो अब ऐसा कोई अलर्ट नहीं है, अधिकतम पारा 42 तो न्यूनतम पारा 24 डिग्री तक जाएगा. दिल्ली से सटे राज्यों की बात करें तो पंजाब-हरियाणा में भी कल बारिश के साथ गरज-चमक का येलो अलर्ट था, आज मौसम सामान्य रहेगा. 18 से 23 अप्रैल तक अब प्रचंड गर्मी का एक और दौर देखने को मिलेगा. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में अब तापमान तेजी से बढ़ने वाला है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा.

पहाड़ी राज्यों का हाल जान लीजिए

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख जैसे क्षेत्रों में आज और कल गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल और उत्तराखंड में भी कमोबेश  ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. 20 से 23 अप्रैल के बीच मौसम सामान्य रहेगा.  

यह भी पढ़ें-   धूल भरी आंधी और फिर मूसलाधार बारिश: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, घर से निकलने से पहले पढ़ें अपडेट

यूपी-राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में 23 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा. प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है और कई जगह लू भी चलेगी.लखनऊ में दिल्ली के मौसम का असर कल नहीं रहा पर बादलों की आवाजाही बनी रही. मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में पारा 40 के पार जा रहा है. राजस्थान की बात करें तो आज से 23 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा. दिन में लू हावी रहेगी तो वहीं चुभती धूप भी परेशान करेगी. मौसम विभाग ने लोगों को दिन में कम निकलने की सलाह दी है. 

मौसम विभाग का इन राज्यों में अलर्ट 

➔इस सप्ताह भारत के पश्चिमी और पूर्वी तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है
 लू (हीटवेव) की स्थिति इन इलाकों में कुछ जगहों पर रहने की संभावना है:
 ➔मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 17 से 19 अप्रैल के दौरान
 ➔ओडिशा में 17 से 20 अप्रैल के दौरान
 ➔झारखंड में 19 से 21 अप्रैल के दौरान
 ➔मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तेलंगाना में 17 और 18 अप्रैल को
➔लोगों को सलाह दी गई है कि वे गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें

यह भी पढ़ें-  चारधाम यात्रा से पहले बड़ा अलर्ट! कैसा रहेगा पहाड़ों का खतरनाक मौसम? रजिस्ट्रेशन 17 लाख पार
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com