विज्ञापन

ओले,बारिश,आंधी...दिल्ली ही नहीं,संडे को UP-राजस्थान का भी बदलेगा मौसम, इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

Weather News IMD Rain Alert: मौसम ने आपको संडे के दिन भिगोने की तैयारी कर ली है. दिल्ली से शुरू होने वाला ये सिलसिला राजस्थान-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक जाएगा. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश का मजा आने वाला है.

ओले,बारिश,आंधी...दिल्ली ही नहीं,संडे को UP-राजस्थान का भी बदलेगा मौसम, इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
aaj ka mausam weather alert
  • दिल्ली और आसपास के इलाकों में पंद्रह मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है
  • पहाड़ी राज्यों में ओले गिरने और गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी
  • मध्य प्रदेश और बिहार में 19 और 20 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather Update Rain Alert: तपती धूप और बढ़ती गर्मी से परेशान दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम ने फिर अपनी चाल बदली है और इस बार वह बारिश, आंधी के रूप में राहत लेकर आ रहा है. बढ़ते पारे ने लोगों के जहां एक और पसीने छुड़ा दिए हैं वहीं दूसरी ओर मौसम ने आपको संडे के दिन भिगोने की तैयारी कर ली है. दिल्ली से शुरू होने वाला ये सिलसिला राजस्थान-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक जाएगा. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश का मजा आने वाला है. तो आइए आपको मौसम का ताजा अपडेट दिए देते हैं. 

पहले दिल्ली का हाल जान लीजिए 

राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों ने एक-दो दिनों से मौसम के रुख में बदलाव देखा है. आज भी आसमान पर आंशिक बादल छाए हुए हैं और संडे के दिन बारिश के संकेत हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज तापमान 34 डिग्री तक जाएगा जो बीते दिनों दर्ज किए गए 36 डिग्री से दो डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री के बीच रहेगा. आसमान पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. 15 जनवरी को मौसम में और बदलाव होगा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावाना है. इससे तापमान 2 डिग्री और कम हो जाएगा. 15 मार्च यानी संडे को अधिकतम तापमान 30-32 तो न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री तक जाएगा. 16 मार्च को मौसम साफ रहेगा. 17 से 19 मार्च तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है. अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा. इस दौरान बारिश नहीं होगी हालांकि आसमान पर बादल छाए रहेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

पहाड़ी राज्यों में भी गरज-चमक  

पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बदलेगा. 15 और 16 मार्च को  जम्मू-कश्मीर, लद्दाख जैसे क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओले पड़ने की संभावना है. 17 मार्च से 19 मार्च तक मौसम साफ रहेगा. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 15-16 मार्च को गरज-चमक के साथ ओले पड़ेंगे. दोनों ही राज्यों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली से सटे राज्यों का हाल

दिल्ली से सटे राज्य पंजाब, हरियाणा में भी मौसम के बदलाव का असर देखने को मिलेगा. इन दोनों राज्यों में 15 से 19 मार्च तक गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं ओले पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने दोनों ही राज्यों के लिए येलो अलर्ट घोषित कर रखा है. 

यूपी-राजस्थान का हाल भी वही

मौसम की इस पलटी का असर उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी देखने को मिलेगा. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ ओले पड़ने का येलो अलर्ट है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी 15 और 16 मार्च को कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है. 

Latest and Breaking News on NDTV

एमपी-बिहार में क्या हैं हाल?

मौसम की इस पलटी का असर एमपी पर भी पड़ेगा पर 18 मार्च के बाद. यहां 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 तो न्यूनतम 22 डिग्री पर रहेगा. बिहार की बात करें तो अगले हफ्ते कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनत तापमान 21 डिग्री तक जाएगा.  


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com