मानसून के कारण देश के विभिन्न राज्यों में बारिश हो रही है. हालांकि, अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में कम वर्षा की संभावना है. जबकि, अगले पांच दिनों के दौरान ओडिशा में और अगले 02 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी.
मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र (गिर सोमनाथ-54 सेमी) में असाधारण रूप से भारी वर्षा हुई है. 19 जुलाई के बाद कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में छिटपुट भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
स्वचालित मौसम स्टेशनों से कल 19 जुलाई को सुबह साढ़ें 8 बजे से आज सुबह साढ़े पांच बजे के दौरान दर्ज की गई रिकॉर्ड के अनुसार सूरत में 115.5 (मिमी), दमन में 112 (मिमी), वलसाड में 88.5 (मिमी), अहमदाबाद में 58.5 (मिमी), जामनगर में 53 (मिमी), छोटाउदेपुर में 41.5 (मिमी), वालपोई में 68 (मिमी), इला में 57.5 (मिमी), मापुसा में 52.5 (मिमी), वेंगुर्ला में 40
(मिमी) और पणजी में 33 (मिमी) बारिश दर्ज की गई है.
मौसम विभाग के पूर्वाणुमान के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में 20 से 23 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में, 22 और 23 जुलाई 2023 को पंजाब और हरियाणा में हल्की/मध्यम व्यापक वर्षा के साथ छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है.
वहीं, मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 20 जुलाई को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें -
-- PM मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों का ‘‘पहलवान'' तय नहीं, वे आपस में लड़ने लगेंगे : सुमित्रा महाजन
-- शिवसेना UBT नेता अनिल परब के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस, ED ने रिजॉर्ट-जमीन किया जब्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं