इज़रायली वायुसेना ने अपने हाई-टेक 'आयरन स्टिंग' सिस्टम का फुटेज रविवार को जारी किया, क्योंकि यह सिस्टम पहली बार इस्तेमाल में लाया गया. इज़रायली रक्षा सेना (IDF) की मैगलन इकाई ने इस अत्याधुनिक हथियार प्रणाली का इस्तेमाल ग़ाज़ा पट्टी इलाके में हमास के रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाने और दर्जनों आतंकवादियों को तितर-बितर करने के लिए इस्तेमाल किया.
इज़रायली वायुसेना ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट X (अतीत में ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट कर हिब्रू भाषा में लिखा, "मैगेलन यूनिट ने वायुसेना के सहयोग से अत्याधुनिक और सटीक मोर्टार बम 'स्टील स्टिंग' समेत कई तरह के हथियारों का इस्तेमाल कर दर्जनों आतंकवादियों को तितर-बितर कर दिया... 'स्टील स्टिंगर' के इस्तेमाल से रॉकेट लॉन्चर पर किए गए एक हमले का वीडियो देखें..."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में 120 मिलीमीटर के मोर्टार को दुश्मन के रॉकेट लॉन्चर को तबाह करते हुए देखा जा सकता है.
वीडियो यहां देखें...
יחידת מגלן בשיתוף חיל-האוויר, סיכלה עשרות מחבלים באמצעות מגוון אמצעי לחימה, ביניהם פצצת מרגמה (פצמ״ר) חדשנית ומדויקת, הנקראת "עוקץ פלדה".
— Israeli Air Force (@IAFsite) October 22, 2023
צפו בתיעוד מתקיפת משגר רקטות באמצעות "עוקץ פלדה" pic.twitter.com/ucphdgboJN
'आयरन स्टिंग' 120 मिलीमीटर का युद्ध मोर्टार है, जिसमें लेज़र तथा जीपीएस गाइडेंस भी फिट है, और इसकी रेंज 1 से 12 किलोमीटर तक है. इसे एल्बिट सिस्टम्स ने विकसित किया था, और इसे पहली बार वर्ष 2021 में इज़रायली रक्षा मंत्रालय, IDF की ग्राउंड फोर्सेज़ और एल्बिट ने ही पेश किया था.
'येरूशलम पोस्ट' के मुताबिक, मोर्टार को खुले इलाकों और बसे हुए शहरी इलाकों - दोनों में इस्तेमाल के योग्य बनाया गया है, और इसकी सटीक टारगेटिंग की बदौलत आम जनता को नुकसान की आशंकाएं कम हो जाती हैं.
'स्टील स्टिंग' सिस्टम विकसित करने वाले एल्बिट सिस्टम्स ने वर्ष 2021 में एक समाचार विज्ञप्ति में कहा था, "इसके इस्तेमाल से ज़मीनी जंग में क्रांति आ जाएगी और बटालियनों को जैविक, सटीक और प्रभावी मारक क्षमता हासिल होगी..."
मैगलन के फॉरमेशन कमांडर मेजर जनरल ओमर कोहेन का कहना है, "लड़ाकों की सटीकता, घातकता और विशेषज्ञता की बदौलत मैगलन यूनिट ने वायुसेना के सहयोग से दर्जनों आतंकवादियों को विभिन्न हथियारों के ज़रिये नाकाम कर दिया, जिनमें से IED आयरन स्टिंग भी शामिल है..."
उन्होंने बताया कि जंग की शुरुआत के बाद से मैगलन यूनिट ने अब तक ग़ाज़ा के भीतर 100 से अधिक लड़ाकों को मार गिराया है.
मेजर जनरल ओमर कोहेन के मुताबिक, "जंग की शुरुआत से ही दुश्मन के नृशंस हमले के ख़िलाफ़ कमांडो ब्रिगेड जमकर लड़ी, और ग़ाज़ा पट्टी में 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है... मैगलन, एगोज़ और डुवदेवन यूनिट किसी भी जगह, किसी भी दुश्मन तक पहुंच सकती हैं, और उन्हें खत्म कर सकती हैं... हम साथ मिलकर जीतेंगे... मुझे अपने सैनिकों पर पूरा भरोसा है..."
इस बीच सोमवार तड़के इज़रायल ने ग़ाज़ा पर हवाई हमले किए, जबकि रात में विमानों ने दक्षिणी लेबनान पर हमला किया था... उधर, इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बढ़ते युद्ध का आकलन करने के लिए अपने शीर्ष जनरलों और अपने युद्ध मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई.
ग़ाज़ा में मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इज़रायल की दो हफ़्ते से जारी बमबारी में अब तक कम से कम 4,600 लोग मारे गए हैं. इज़रायल ने हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए हमलों के बाद जवाबी हमले की कार्रवाई शुरू की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं