- विशाखापत्तनम की एक दिल दहला देने वाली घटना ने फिर एक बार श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड की याद दिला दी
- शख्स ने महिला से मामूली बहस के बाद बेरहमी से हत्या कर दी, महिला के शव के कई टुकड़े किए और फ्रिज में डाल दिया
- .जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो उन्हें फ्रिज और घर के अंदर से शरीर के कटे हुए हिस्से मिले.
विशाखापट्टनम की एक दिल दहला देने वाली घटना ने फिर एक बार श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की याद दिला दी. यहां एक शख्स ने महिला से मामूली बहस के बाद बेरहमी से हत्या कर दी.आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने महिला के शव के कई टुकड़े किए और फ्रिज में डाल दिया. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्यारा रवींद्र मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के राजम का रहने वाला है और वर्तमान में विशाखापत्तनम के गाजुवाका (एलवी नगर) में रह रहा था. आरोपीका मृतक महिला से अवैध संबंध था.
विशाखापट्टनम की इस रूह कंपा देने वाली घटना की डिटेल दिए देते हैं. 35 साल के रवींद्र ने शादीशुदा होने के बाद भी 29 साल की मोनिका से अवैध संबंध था. मोनिका विशाखापत्तनम की रहने वाली है तो रवींद्र मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के राजम का रहने वाला है और वर्तमान में विशाखापत्तनम के गाजुवाका (एलवी नगर) में रह रहा था.
कैसे हुई घटना?
पुलिस के अनुसार कुछ हफ्ते पहले रवींद्र की पत्नी अपने मायके (विजयनगरम) गई हुई थी. रवींद्र ने रविवार दोपहर को मोनिका को अपने घर बुलाया.दोनों कई घंटों तक घर पर ही थे. शाम के समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. गुस्से में आकर रवींद्र ने चाकू से गोदकर मोनिका की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी रवींद्र ने घर के अंदर ही मोनिका के शव के कई टुकड़े किए और शव के कुछ हिस्सों को बैग में भरकर ठिकाने लगाने के लिए एक सुनसान जगह पर फेंक दिया, जबकि बाकी हिस्सों को अपने ही घर के फ्रिज (refrigerator) में छिपाकर रख दिया.
यह भी पढ़ें- कौन है आतंकी शब्बीर लोन जिसके निशाने पर था दिल्ली का लाल किला, ISI की मदद से भारत को दहलाने की थी प्लानिंग
ऐसे खुला राज
इस हत्याकांड का पता तब चला जब रवींद्र ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया.जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो उन्हें फ्रिज और घर के अंदर से शरीर के कटे हुए हिस्से मिले.तलाशी के दौरान पीड़िता का सिर बरामद नहीं हो सका है.पुलिस को शक है कि आरोपी ने सिर को किसी दूसरी जगह फेंक दिया है.
यह भी पढ़ें- इंजन फेल होने के बाद इंडिगो विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 161 यात्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं