विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2013

दिल्ली भाजपा चुनाव समिति के अध्यक्ष होंगे विजय गोयल

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के प्रमुख विजय गोयल इसी वर्ष नवंबर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को गठित चुनाव समिति के भी प्रमुख होंगे।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, 24 सदस्यीय चुनाव समिति में दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार मल्होत्रा और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन और दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता व अन्य लोग शामिल हैं।

54 सदस्यीय चुनाव कोर समूह के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई है। इस समूह में पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना, पूर्व मेयर आरती मेहरा और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव वाणी त्रिपाठी को शामिल किया गया है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को दिल्ली मामलों का प्रभारी बनाया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
दिल्ली भाजपा चुनाव समिति के अध्यक्ष होंगे विजय गोयल
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com