विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2023

सीसीटीवी में कैद: रेप के आरोपी दिल्ली के अधिकारी ने की थी भागने की कोशिश, लेकिन...!

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली महिला एवं बाल विकास के निलंबित उप निदेशक एक वकील के संपर्क में थे और उन्होंने अदालत से अग्रिम जमानत लेने की योजना बनाई थी.

अग्रिम जमानत लेने की योजना बना रहा था आरोपी
  • गिरफ्तारी से पहले प्रेमोदय की कार उनके घर की गलियों से गुजरती दिखाई दी
  • अग्रिम जमानत लेने की योजना बना रहा था आरोपी
  • लड़की के साथ नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच कई बार बलात्कार
नई दिल्‍ली:

दिल्ली में एक 14 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आने से लोग हैरान हैं. अपने दोस्त की बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के अधिकारी प्रेमोदय खाखा और उनकी पत्नी ने घर से भागने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते उन्हें पकड़ लिया गया. सीसीटीवी फुटेज से ये पता चला है. लड़की के साथ नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच बार-बार बलात्कार किया गया.

अग्रिम जमानत लेने की योजना बना रहा था आरोपी
पुलिस सूत्रों ने प्रेमोदय खाखा के घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की और इशारा करते हुए कहा कि खाखा और उनकी पत्नी सीमा रानी कल सुबह करीब 9 बजकर 35 मिनट पर एक कार में अपने घर से निकले थे. सीसीटवी फुटेज में गिरफ्तारी से पहले प्रेमोदय और उनकी पत्‍नी की कार उनके घर की गलियों से गुजरती हुई दिखाई दे रही है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली महिला एवं बाल विकास के निलंबित उप निदेशक एक वकील के संपर्क में थे और उन्होंने अदालत से अग्रिम जमानत लेने की योजना बनाई थी. लेकिन इससे पहले कि वह ऐसा कर पाता, उसे उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.

POCSO एक्‍ट में दर्ज किया गया है केस
प्रेमोदय खाखा पर कथित तौर पर अपने दोस्त की 14 साल की बेटी के साथ महीनों तक बलात्कार करने के लिए भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (POCSO) के तहत बाल शोषण के गंभीर आरोप हैं. जब लड़की गर्भवती हो गई, तो प्रेमोदय खाखा की पत्नी सीमा ने कथित तौर पर गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए उसे गर्भपात की गोलियां दीं. 

नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच लड़की से बार-बार बलात्कार
अस्पताल में इलाज करा रही लड़की ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि खाखा उसके पिता का पुराना दोस्त था. 2020 में उसके पिता की मृत्यु के बाद, लड़की की माँ ने उसे खाखा और उसकी पत्नी के साथ रहने के लिए भेज दिया. उसने पुलिस को बताया कि नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया. मामला तब सामने आया, जब लड़की को लगातार एंजाइटी अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. मनोचिकित्सा सत्र के दौरान, उसने डॉक्टरों को दिल्ली अधिकारी द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के बारे में बताया. इसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सतर्क किया, जो हरकत में आई और अधिकारी को हिरासत में ले लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape Accused Delhi Officer, Delhi Rape Case, POCSO Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com