विज्ञापन

वाराणसी के शिवाला घाट पर बड़ा हादसा टला, आंध्र प्रदेश के 15 श्रद्धालु डूबने लगे तो मची अफरातफरी

वाराणसी के शिवाला घाट पर स्नान के दौरान 15 तीर्थयात्री गहरे पानी में चले गए, जिससे मौके पर दहशत फैल गई. लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

वाराणसी के शिवाला घाट पर बड़ा हादसा टला, आंध्र प्रदेश के 15 श्रद्धालु डूबने लगे तो मची अफरातफरी
  • वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला घाट पर स्नान करते समय पंद्रह तीर्थयात्री अचानक गहरे पानी में चले गए
  • मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत साहस दिखाकर सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डूबते लोगों को बचाने के प्रयास और नाव का उपयोग स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित शिवाला घाट पर उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब स्नान कर रहे 15 तीर्थयात्री अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे कुछ देर के लिए दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि गनीमत ये रही कि उस वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और समय रहते राहत मिलने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिखाई दे रहा कि गहरे पानी में कुछ लोगों को डूबने से बचाया जा रहा है. लोगों को बचाते वक्त आवाज सुनाई दे ही है कि पकड़, पकड़  और संभल के. आसपास नाव भी दिखाई दे रही है. लोगों को बचाने के लिए एक शख्स नाव से छलांग लगा देता है और लोगों की मदद करता है. कुछ लोगों के हाथ में लंबे बांस भी दिख रहे हैं जिनकी मदद से वो डूबते हुए लोगों को बचा रहे हैं. मौके पर एकदम अफरा-तफरी मची हुई दिख रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi, Shivala Ghat, Bhelupur Police Station, Ganga River, Pilgrims
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com