विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2017

महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बलात्कार के लिए 'वैलेंटाइन डे' जिम्मेदार : आरएसएस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर संघ के स्वयंसेवकों को संबोधित किया

महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बलात्कार के लिए 'वैलेंटाइन डे' जिम्मेदार : आरएसएस
आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के लिए वैलेंटाइन डे जिम्मेदार है.
  • पश्चिमी सभ्यता ने ऐसे उत्सवों के जरिए प्रेम का वाणिज्यीकरण कर दिया
  • भारत ही नहीं पूरा विश्व आज ऐसी समस्याओं का सामना कर रहा
  • भारत में प्रेम राधा-कृष्ण, लैला-मजनू की कहानियों के जरिए बयां होता है
जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार का कहना है कि पश्चिमी संस्कृति का 'वैलेंटाइन डे' बलात्कार, नाजायज बच्चों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के लिए जिम्मेदार है. भारत में प्रेम में ‘पवित्रता’ है लेकिन पश्चिमी सभ्यता ने ऐसे उत्सवों के जरिए इसका वाणिज्यीकरण कर दिया है.

एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर आरएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए इंद्रेश ने उक्त बात कही. उन्होंने कहा, ‘‘भारत में प्रेम पवित्र है. यहां प्रेम राधा-कृष्ण, लैला-मजनू और हीर-रांझा की कहानियों के जरिए बयां किया जाता है लेकिन पश्चिमी संस्कृति में प्रेम का वाणिज्यीकरण है जिसके कारण वैलेंटाइन डे की शुरुआत हुई और जो अब बलात्कार, नाजायज बच्चों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के लिए जिम्मेदार है.’’ इंद्रेश ने कहा, ‘‘सिर्फ भारत में ही नहीं, पूरा विश्व आज ऐसी समस्याओं का सामना कर रहा है.’’
(इनपुट भाषा से)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RSS, Indresh Kumar, Jaipur, Valentine Day, Voilence Against Women, Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com