विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2021

महिलाओं पर 'फटी जींस' की टिप्पणी कर विवादों में आए उत्तराखंड के नए CM तीरथ सिंह रावत

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुर्सी पर बैठते ही महिलाओं की वेशभूषा पर टिप्पणी करके विवाद को निमंत्रण दे दिया है. उनके बयान पर कांग्रेस नेता संजय झा ने सफाई मांगी है.

महिलाओं पर 'फटी जींस' की टिप्पणी कर विवादों में आए उत्तराखंड के नए CM तीरथ सिंह रावत
कुर्सी पर बैठते ही उत्तराखंड के नए CM ने महिलाओं पर की विवादस्पद टिप्पणी.
देहरादून:

उत्तराखंड के नए-नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पद पर बैठते ही अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. मंगलवार को देहादून में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड राज्य आयोग ने एक वर्कशॉप का आयोजन किया था. इसी दौरान उन्होंने एक बयान में महिलाओं के फटी जींस पहनने को लेकर टिप्पणी की और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ऐसी महिलाएं घर पर अपने बच्चों को सही माहौल दे सकती हैं. 

उन्होंने कहा कि वो एक एनजीओ चलाने वाली महिला को फटी हुई जींस पहने हुए देखकर हैरान थे और इस बात को लेकर चिंता में थे कि वो समाज में किस तरह की मिसाल पेश कर रही थी. उन्होंने कहा, 'अगर इस तरह की महिला समाज में लोगों से मिलने जाएगी, उनकी समस्या सुनने जाएगी, तो हम अपने समाज, अपने बच्चों को किस तरह की शिक्षा दे रहे हैं? यह सबकुछ घर से शुरू होता है. हम जो करते हैं बच्चे वही सीखते हैं. अगर बच्चे को घर पर सही संस्कृति सिखाई जाती है तो वो चाहे कितना भी मॉडर्न बन जाए, कभी जिंदगी में फेल नहीं होगा.'

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां पश्चिम के देश भारत के योग और अपने तन को ढंकने की परंपरा को देखते हैं, वहीं 'हम नग्नता के पीछे भागते हैं.' उन्होंने कहा, 'कैंची से संस्कार- घुटने दिखाना, फटी हुई डेनिम पहनना और अमीर बच्चों जैसे दिखना- ये सारे मूल्य बच्चों को सिखाए जा रहे हैं. अगर घर से नहीं आ रहा है, तो कहां से आ रहा है? इसमें स्कूल और टीचरों की क्या गलती है? में फटी हुई जींस में, घुटना दिखा रहे अपने बेटे को लेकर कहां जा रहा हूं? लड़कियां भी कम नहीं हैं, घुटने दिखा रही हैं, क्या ये अच्छी बात है?'

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के CM ने 'फटी जीन्स' को लेकर की टिप्पणी, तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने यूं दिया जवाब

उनका बयान तो यहीं तक था, उनके नए मंत्री गणेश जोशी ने उसके ऊपर से बयान दिया कि महिलाओं को अच्छे बच्चे पालने-पोसने पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा, 'महिलाएं बात करती हैं कि वो जीवन में क्या-क्या करना चाहती हैं लेकिन उनके लिए सबसे जरूरी है कि वो अपने परिवार और अपने बच्चों का खयाल रखें.'

नए मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं और बीजेपी से सफाई मांगी है. कांग्रेस नेता संजय झा ने एक ट्वीट कर इस बयान को शर्मनाक बताया और बीजेपी से पूछा कि उसका इस बयान पर क्या कहना है. उन्होने कहा कि 'विभाजनकारी राजनीति करके समाज को तोड़ना सही है, लेकिन महिलाओं की फटी जींस से समाज नष्ट हो रहा है. क्या बात है!'

लेखक के बारे में
img
दिनेश मानसेरा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tirath Singh Rawat On Ripped Jeans, Tirath Singh Rawat, Moral Policing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com