खास बातें
- राज्यसभा में गुरुवार को रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर बहस के दौरान बीच में टोकने पर नाराज भाजपा नेता वैंकेया नायडू ने कांग्रेस की नेता प्रभा ठाकुर को बेवकूफ कह डाला।
नई दिल्ली: राज्यसभा में गुरुवार को रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर बहस के दौरान बीच में टोकने पर नाराज भाजपा नेता वैंकेया नायडू ने कांग्रेस की नेता प्रभा ठाकुर को बेवकूफ कह डाला।
इस बात से नाराज प्रभा ठाकुर सदन से बाहर मीडिया से बात करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत करेंगी।
बाद में भाजपा नेता वैंकेया नायडू ने इस बात के लिए माफी भी मांग ली है।