विज्ञापन

पेपर कटर से मारा, फिर पत्नी की लाश के पास दहाड़े मारकर रोने लगा, 6 साल की बच्ची ने खोल दिया कातिल पिता का राज

Meerut Women Murder News: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके के मजीद नगर में हुए कौशर हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी, कत्ल भी बेरहमी से किया गया, मौके पर पड़ी लाश और खून की निशान देखकर हर कोई सहम गया.घर पर तीन बेटियां रो रही थीं, मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ थी और चारों तरफ पुलिस की नाकेबंदी.

पेपर कटर से मारा, फिर पत्नी की लाश के पास दहाड़े मारकर रोने लगा, 6 साल की बच्ची ने खोल दिया कातिल पिता का राज
meeerut murder crime
  • मेरठ के मजीद नगर में कौशर की बेरहमी से हत्या के बाद पति शाकिब ने खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश की
  • हत्या के वक्त शाकिब मंडी गया था, लेकिन लौटकर घर पहुंचते ही पत्नी की लाश देखकर फूट-फूटकर रोने लगा
  • शाकिब ने पत्नी कौशर का गला पेपर कटर से काटकर हत्या की, वजह उसकी किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे
मेरठ:

यूपी के मेरठ से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी. एक हत्यारा हत्या करने के बाद खुद को निर्दोष साबित करने के लिए लाश के पास बैठकर ही रोने लगा. चीखें ऐसी कि एक बार को लगे कि कातिल कोई और है और शख्स को अपनी पत्नी के जाने का भारी गम है. जब आरोपी पति दहाड़े मार-मारकर रो रहा था,तब वह हजारों की भीड़ के बीच घिरा हुआ था. उसे जरा भी भय नहीं था कि अगर कहीं भेद खुल गया तो क्या होगा. हालांकि मर्डर के राज से पर्दा उसी की 6 साल की बच्ची ने ही उठा दिया. आइए जानते हैं यह पूरी घटना है क्या...

सबका एक ही सवाल-कौशर का किसने मारा?

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके के मजीद नगर में हुए कौशर हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी, कत्ल भी बेरहमी से किया गया, मौके पर पड़ी लाश और खून की निशान देखकर हर कोई सहम गया.घर पर तीन बेटियां रो रही थीं, मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ थी और चारों तरफ पुलिस की नाकेबंदी.अब सवाल उठ रहा था कि आखिर कौसर का कत्ल किसने और क्यों किया? सब यही कह रहे थे कि जालिम ने कितनी बेरहमी से कौशर को मारा है.

जिस वक्त कौशर की हत्या हुई पति शाकिब मंडी गया हुआ था, वो ई रिक्शा भी चलाता है और फेरी भी लगाता है.जैसे ही शाकिब घर पहुंचा तो घर पर भीड़ देखकर सहम गया. पत्नी की लाश देखते ही उसकी चीख निकल गई. वह फूट-फूटकर रोने लगा, वहां मौजूद लोगों की आंखों से भी आंसू टपकाने लगे.परिवार और जिस मकान में शाकिब किराए पर रहता था उन लोगों ने शाकिब को जैसे तैसे संभाला. इस हत्याकांड से हर कोई सहम गया.

बच्चियों को दुलारते दिखे एसपी तभी मिल गया क्लू

इस हत्याकांड में अचानक से मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले की एंट्री होती है. मौका मुआयना करने के बाद जैसे ही उन्होंने देखा  कि शाकिब की दो बेटियां गुमसुम बैठी थीं और रो रहीं थीं, तभी एसपी सिटी बच्चियों के पास जाकर जमीन पर बैठ गए. उन्हें दुलारा और उनसे बच्चों की तरह बात की. ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुईं.सब यही कह रहे थे कि पुलिस का एक इतना बड़ा अधिकारी कैसे जमीन पर बैठकर बच्चियों का दुख बांट रहा है.एसपी सिटी की जमकर तारीफ हुई.एसपी सिटी मेरठ विनायक गोपाल भोंसले को बस यहीं से एक क्लू मिल गया जो कातिल तक पहुंचने के लिए काफी था.

पति ही निकला कातिल, वजह भी पता चल गई

अब अचानक से कहानी में नया मोड़ आता है.शक को यकीन में बदलने में बस कुछ घंटे लगे और कातिल पकड़ा गया.ये कातिल कोई और नहीं बल्कि कौशर का पति शाकिब ही निकला.वो कौशर की लाश के पास घड़ियाली आंसू बहा रहा था, उसके झूठे आंसुओं ने ही इस कत्ल का पर्दाफाश कर डाला. शाकिब ने पेपर कटर से पत्नी कौशर की गला काटकर हत्या की थी. हत्या को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि शाकिब के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे और कौशर इसका विरोध करती थी.

बच्चियों ने खोल दिए कातिल पिता के राज 

विनायक गोपाल भोंसले, एसपी सिटी, मेरठ ने बताया कि आखिर पुलिस कातिल पति शाकिब तक कैसे पहुंची,ये कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. दरअसल, शाकिब ने जब अपनी पत्नी कौशर का कत्ल किया था तो उसकी दोनों बेटियों  ने उसे देख लिया था.शाकिब ने कहा था कि कोई भी पूछे तो बता देना कि सीढ़ियों से काला चोर आया था और अम्मी को मारकर चला गया.जब दोनों बेटियों ने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले को एक ही जवाब दिया तो उनके दिमाग में एक नई कहानी ने जन्म ले लिया. इसके बाद उन्होंने दो माहिला दरोगा को दोनों बच्चियों के साथ छोड़ दिया और दोनों कांस्टेबल बच्चियों से परिवार के सदस्यों की तरह साथ रहीं. उन बच्चियों से फिर पूछा कि अम्मी को किसने मारा तो उन्होंने इस बार कहानी बदल डाली. कहा कि अब्बू ने अम्मी को मारा है, हम जब सुबह उठे तो अब्बू ही अम्मी के पास थे और जब अब्बू गए तो अम्मी के शरीर से खून निकल रहा था.अब्बू ने कहा था कि कोई कोई पूछे तो कह देना सीढ़ी से काला चोर आया था.बस यहीं से कत्ल की तस्वीर साफ हो गई और पत्नी कौशर का कातिल पति शाकिब पकड़ा गया.

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में 16 घंटे से पानी की टंकी पर फंसे थे किशोर, सेना के हेलीकॉप्टर ने किया रेस्क्यू

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे के बाद 3 नए लिंक एक्सप्रेसवे की तैयारी, इन इलाकों के किसानों को मिलेगा मुआवजा, CM Yogi ने दिया आदेश

लेखक के बारे में
img
सनुज शर्मा
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut Murder News, Meerut Crime News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com