विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2011

मुंबई से अगवा बच्चा कर्नित यूपी में मिला

मुंबई से दो हफ्ते पहले अगवा बच्चे कर्नित शाह का पता चल गया है। यह बच्चा यूपी के एक शहर में मिला है।
Mumbai: मुंबई से दो हफ्ते पहले अगवा बच्चे कर्नित शाह का पता चल गया है। ये बच्चा यूपी के एक शहर में मिला है और मुंबई पुलिस की एक टीम उसे लेने के लिए यूपी में है। बच्चे के अपहरण के सिलसिले में मुख्य आरोपी समीर ख़ान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों ने बच्चे को छोड़ने के बदले फिरौती की मांग की थी।कर्नित की तलाश के लिए मुंबई पुलिस ने 14 टीमें बना रखी थीं। पुलिस ने कर्नित के साथ खेलने वाले बच्चों से पूछताछ के आधार पर एक स्केच तैयार किया था। कर्नित के दोस्तों के मुताबिक करीब 20 साल का ये युवक चार- पांच दिन से लगातार गार्डन में आ रहा था लेकिन जब से कर्नित गायब हुआ वो भी नदारद हो गया लेकिन यूपी में तीन आरोपियों के साथ वो धरा गया। मुंबई पुलिस ने बच्चे के अपहरण के बाद समीर ख़ान का स्केच भी जारी किया था। कर्नित के मिलने के बाद लोग फ़ेसबुक पर बधाई दे रहे हैं। पिता ने भी उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने इस मुहिम में उनका साथ दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कर्नित शाह, बच्चा, यूपी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com