युपी पुलिस के महमके के जिस सिपाही की बदमाश ने हत्या कर दी थी, उसी की बेटी की पुलिस ने बेहद धूमधाम से शादी कराते हुए मिसाल कायम की है. जी हां, ये मामला यूपी के जालौन का है, जहां पुलिस ने हत्यारे बदमाश की बेटी की धूमधाम से शादी करवाई है. जालौन पुलिस ने बदमाश की बेटी की शादी में किसी तरह की कमी नहीं रखी और सभी इंतजामों को खुद पूरा किया. बता दें कि पिछले साल मई के महीने में बदमाश ने उरई पुलिस के सिपाही की निर्मम हत्या कर दी थी. इसके बाद जालौन पुलिस ने हत्यारे का एनकाउंटर किया था. हालांकि, इसके बाद भी जालौन पुलिस ने बदमाश की बेटी की बेहद धूमधाम से शादी कराई.
पुलिस ने ली बदमाश की बेटी की शादी की जिम्मेदारी
बता दें कि पूरा मामला जालौन के मुख्याय उरई नगर का है, जहां 10 मई 2023 को सिपाही भेदजीत सिंह की बदमाशों ने निर्मम हत्या की थी और फरार हो गए थे. इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में सिपाही की हत्या करने वाले 2 बदमाशों कल्लू और रमेश का 14 मई 2023 को एनकाउंटर किया था. मारे गए बदमाश रमेश का परिवार बहुत गरीब था और उसके परिवार में 2 बेटे और 1 बेटी है. ऐसे में मृतक की पत्नी को उसकी बेटी की शादी कराने का जालौन पुलिस ने आश्वासन दिया था और पुलिस ने अपने इस वादे को पूरा कर दिया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शादी में सभी इंतजामों का रखा ध्यान
मृतक रमेश की बेटी शिवानी का शादी रविवार को जानकी पैलेस उत्सव गृह में संपन्न हुई, जिसमें पुलिस के आलाधिकारी शामिल हुए और सभी व्यवस्थाओं को देखा. शादी का पूरा खर्चा 5 लाख रुपये हुआ, जो जालौन पुलिस द्वारा उठाया गया. शादी में बाइक से लेकर फ्रिज, टीवी, कूलर और सोफा दान दहेज का पूरा सामान पुलिस की तरफ से दिया गया. जालौन पुलिस के अधिकारियों द्वारा कराई गई शादी को लेकर मृतक की पत्नी तारा देवी और बेटी शिवानी ने कहा कि वो इस शादी से बहुत खुश हैं और इस शादी का पूरा इंतजाम जालौन पुलिस द्वारा किया गया है.
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : बारात में करंट लगने से सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं