देश में पिछले कुछ दिनों में रेल को कई बार बेपटरी करने की कोशिश की गई है. अब यूपी के ललितपुर में रेलवे ट्रैक पर लोहे का सरिया मिला है. ये सरिया यहां से गुजर रही पातालकोट एक्सप्रेस के इंजन में फंस गया. हालांकि, ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, लेकिन तब तक लोहे का सरिया इंजन में जा फंसा था. गमीनत ये रही कि ट्रेन पटरी से नहीं उतरी. इस मामले को लेकर ललितपुर के जखौरा थाने में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है.
ट्रेन को पहले भी डिरेल करने की कोशिश
इससे पहले बलिया के बकुलहा और मांझी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन को डिरेल करने की नीयत से रेल की पटरी पर पत्थर रखे गए थे. हालांकि, यह हादसा होने से पहले ही टाल दिया गया, अब पूरे मामले की जांच की जा रही है. रेलवे पटरी पर कितना बड़ा पत्थर पटरी पर रखा गया था, इसकी ठीक ठीक जानकारी नहीं है. जिस जगह पर पत्थर देखा गया, उसके आगे घाघरा नदी बहती है. नदी में कटान रोकने के लिए जो बोल्डर रखे जाते हैं, वहीं, बोल्डर पटरी पर किसी ने रख दिया था. छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बढ़ते मामलों को सतर्कता बरता रहा प्रशासन
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई हैं. जिससे बाद से प्रशासन की तरफ से सतर्कता बरती जा रही है. हाल ही में बलिया और महोबा के रेलवे ट्रैक में पत्थर रख कर ट्रेन डिरेल करने की साजिश की गई थी. इस घटना के बाद से आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने रेलवे ट्रेक पर फूट पेट्रोलिंग कर गस्त को बढ़ा दिया था. जीआरपी थाना प्रभारी रणविजय बहादुर ने अपनी टीम के साथ रेलवे ट्रैक में पहुंचकर चेकिंग अभियान भी चलाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं