विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2018

मनोहर पर्रिकर की खराब सेहत के बीच केंद्रीय मंत्री बोले, गोवा में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत, आज नहीं तो कल यह करना होगा

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की खराब सेहत के बीच केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि राज्य में ‘आज नहीं तो कल’ नेतृत्व में बदलाव की जरूरत है.

Also Read in
मनोहर पर्रिकर की खराब सेहत के बीच केंद्रीय मंत्री बोले, गोवा में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत, आज नहीं तो कल यह करना होगा
श्रीपद नाइक ने कहा कि राज्य में ‘आज नहीं तो कल’ नेतृत्व में बदलाव की जरूरत है.
  • मनोहर पर्रिकर की सेहत काफी दिनों से खराब है
  • अब केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने बयान दिया है
  • उन्होंने कहा कि गोवा में नेतृत्व परिवर्तन करना ही होगा
पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की खराब सेहत के बीच केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि राज्य में ‘आज नहीं तो कल' नेतृत्व में बदलाव की जरूरत है. पर्रिकर पिछले कई महीनों से अग्न्याशय की बीमारी का इलाज करा रहे हैं. वह दिल्ली के एम्स में भर्ती होने के बाद 14 अक्टूबर को राज्य में लौटे हैं. केंद्रीय आयुष मंत्री नाइक ने कहा, ‘‘ हमें आज नहीं तो कल नेतृत्व में बदलाव करना होगा. इसकी जरूरत है. आप सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री स्वस्थ नहीं हैं लेकिन वह इन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं.'' राज्य में नेतृत्व में बदलाव की बात हो रही है लेकिन भाजपा लगातार इससे इंकार करती रही है. आपको बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar)  की खराब सेहत के बीच उनके आवास को हॉस्पिटल में तब्दील कर दिया गया है.

मनोहर पर्रिकर का घर हॉस्पिटल में तब्दील, कांग्रेस ने जताई निधन की आशंका, तो बीजेपी भड़की

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है. इस बीच कांग्रेस के एक बयान पर विवाद भी मच गया था. कांग्रेस ने कहा था कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) संभवत: जीवित नहीं हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की इस टिप्पणी को सिरे से नकार दिया था. कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया कि मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द रहने वाले अधिकारियों का एक समूह उनकी अनुपस्थिति में अवैध तरीके से निर्णय ले रहा है. भाजपा ने कांग्रेस के इस बयान को हताशा का परिणाम बताया है और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक बातचीत के स्तर को गिरा दिया है. (इनपुट- भाषा से भी)

VIDEO : क्या कांग्रेस के और विधायक टूटेंगे?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa, Manohar Parrikar, Sripad Naik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com