इस साल कई महत्वपूर्ण राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में बड़े फेरबदल किए जा रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने मंत्रिमंडल में व्यापक बदलाव कर सकते हैं. हालांकि कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा महीनों से चल रही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और विभिन्न मंत्रियों और पार्टी नेताओं के बीच बैठकों के बाद ये अटकलें और तेज हो गई हैं. सूत्रों का कहना है कि 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले बदलावों की घोषणा किसी भी दिन की जा सकती है.
इस सप्ताह, दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में मंत्रियों के एक समूह ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. सबसे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जेपी नड्डा से मिलीं. उसके बाद हाल ही में कानून मंत्री के पद से हटाए गए किरेन रिजिजू और मंत्रिमंडल में उनकी जगह लेने वाले अर्जुन राम मेघवाल ने भी जेपी नड्डा से मुलाकात की. साथ ही स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी बघेल, जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री प्रल्हाद सिंह पटेल भी नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन बैठकों से मंत्रियों को पार्टी में लाने और नए लोगों को मंत्री पद की जिम्मेदारी देने की संभावना बढ़ गई है. ऐसी भी खबरें हैं कि राज्यसभा सदस्य निर्मला सीतारमण जैसे मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा जा सकता है.
पिछले दो दिनों में बीजेपी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए विभिन्न राज्यों में नए प्रमुखों की नियुक्ति भी की है.
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रभार सौंपा गया है, जिससे अधिक मंत्रियों को राज्य की जिम्मेदारियां सौंपे जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब और बाबूलाल मरांडी को झारखंड में भाजपा प्रमुख बनाया गया.
इन बदलावों से उन लोगों पर असर पड़ने की उम्मीद है, जो तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से हैं, जहां आने वाले महीनों में चुनाव होने हैं.
भाजपा प्रमुख से मिलने वाले अधिकांश मंत्री चुनाव वाले राज्यों से हैं. गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान से और प्रल्हाद सिंह पटेल तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश से हैं. कुछ लोगों का कहना है कि मंत्रियों को परामर्श के लिए भी बुलाया गया होगा, कि उनके राज्यों से किसे केंद्र में लाया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं