विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2011

बीजेपी में छह साल बाद हुई उमा की वापसी

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उमा की पार्टी में वापसी का ऐलान किया। उमा को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
New Delhi: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भारतीय जनता पार्टी में करीब छह साल बाद वापसी हो गई है। उमा भारती को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर आरोप लगाने के कारण वर्ष 2004 में पार्टी से निकाल दिया गया था। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भारती की पार्टी में वापसी की घोषणा की। गडकरी ने कहा, "उमा भारती को पार्टी में दोबारा शामिल करने का फैसला आम सहमति से लिया गया है। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए काम करेंगी। आगामी विधानसभा के चुनाव में वह प्रचार में भाग लेंगी।" उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या मसले पर न्यायालय के फैसले से राम मंदिर बनाने का जो मार्ग प्रशस्त हुआ है, उसे उमा भारती आगे बढ़ाएंगी। इसके बाद उमा भारती ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा से की थी और करीब 15 साल तक भाजपा में रहने बाद उन्होंने पार्टी को छोड़ा था। इन पांच-छह सालों जो भी कटुता थी, उसे उन्होंने भुला दिया है और वह पार्टी अध्यक्ष की आशाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगी। उमा ने कहा कि बीजेपी ही मेरा किनारा और मंजिल है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उमा भारती, बीजेपी, वापसी, यूपी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com