कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने सोमवार को केरल विधानसभा में कहा कि सदन को ‘कौरव सभा' में तब्दील न करें, जहां महिलाओं का उत्पीड़न हो. उसने महिलाओं के विरूद्ध मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक एम एम मणि के विवादास्पद बयान को रिकार्ड से हटाने की मांग की. विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि पहले उसने (विपक्ष ने) मणि से अपनी टिप्पणी वापस लेने की मांग की और फिर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से अनुरोध किया कि वह माकपा विधायक को निर्देश दें कि रिवोल्युशनरी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपी) की विधायक के के रेमा के विरूद्ध जो कुछ कहा है, उसे वह वापस लें.
सतीशन ने कहा कि लेकिन दोनों में कोई ऐसा करने को तैयार नहीं हैं, इसलिए इससे दो महत्वपूर्ण प्रश्न खड़े होते हैं--- क्या विधानसभा इस निष्कर्ष पर पहुंच सकती है कि विधवापन महिला की नियति है और दूसरा कि, क्या यह सदन ‘कौरव सभा' है जहां महिलाओं का अपमान एवं उत्पीड़न किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि केरल जैसा प्रगतिशील राज्य इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकता कि विधवापन महिला की नियति है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: सरकारी कमेटी के नाम पर किसानों की आंख में धूल झोंकने की कोशिश : योगेंद्र यादव
उन्होंने कहा कि ऐसा ही निष्कर्ष ‘सती' का आधार है और केरल जैसे राज्य का ऐसे निष्कर्ष पर पहुंचना अशोभनीय है. उन्होंने कहा कि विधानसभा कोई ‘कौरवसभा' नहीं है, जहां ‘दुर्योधन' एवं ‘दु:शासन' महिलाओं का उत्पीड़न करे. रेमा के विरूद्ध मणि की विवादास्पद टिप्पणी ‘ यह उनकी नियति थी' से पिछले सप्ताह विधानसभा में बड़ा हंगामा हुआ था. पंद्रह जुलाई को यूडीएफ के जबर्दस्त विरोध के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.
VIDEO: उज्जैन जिले में भारी बारिश के बीच पुलिया से जीप बही
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं