दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली सफलता. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
बब्बर खालसा इंटरनेशनल (Babbar Khalsa International) के दो आतंकी दिल्ली में धरे गए हैं. जानकारी मिली है कि सोमवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के दो आतंकियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने गिरफ्तार किया है. खबर यह भी है कि इस दौरान गोलीबारी भी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह नाम के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों ही पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं. इनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. जानकारी है कि इनके पास से छह पिस्टल और 40 कारतूस मिले हैं. इन दोनों पर पंजाब में भी कुछ मामले दर्ज हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Babbar Khalsa International, 2 Terrorists Arrested In Delhi, Delhi Police Special Cell