
केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर दो और महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप (फाइल फोटो)
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
अकबर पर दो और महिलाओं ने लगाया आरोप
करीब 16 महिलाओं ने लगाया है उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप
सोमवार को उन्होंने महिला पत्रकार प्रिया रमानी पर मानहानि का केस किया था
यह भी पढ़ें: अकबर लिख रहे हैं नई आइन-ए-अकबरी, रिपोर्ट कर रहे हैं रवीश कुमार
तुसीना पटेल ने 1993 की एक और घटना लिखी है जो उनके साथ हैदराबाद में घटी है. उन्होंने लिखा कि काम के बहाने अकबर ने उन्हें ज़ोर से डांटा और अचानक उठ कर उसे दबोच लिया और चूम लिया. अब सवाल यह है कि क्या तुसीना पटेल चुनाव लड़ना चाहती हैं? अकबर ने अपने जवाब में कहा है कि चुनाव के पहले ये सब राजनीतिक एजेंडे के तहत हो रहा है. ‘द क्विंट’ के लिए लिखने वाली उद्यमी स्वाती गौतम ने आरोप लगाया है कि जब वह छात्रा थीं तब कोलकाता में अकबर से उनके (अकबर के) कमरे में मिले थे और उन्होंने केवल बाथरोब पहन रखा था. वह अकबर को सेंट जेवियर्स कॉलेज के एक सामरोह के लिए आमंत्रित (बतौर अतिथि वक्ता) करने गईं थीं.
यह भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे एमजे अकबर से मिलने पहुंचे NSA अजीत डोभाल
‘भारतीय महिला प्रेस कोर’ ने भी आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि राज्य विदेश मंत्री के खिलाफ आरोपों की लंबी सूची होने के बावजूद भी सरकार ने आधिकारिक तौर पर कोई जांच शुरू नहीं की है. बयान में अकबर का नाम लिए बिना कहा गया, ‘‘हमारा मानना है कि मंत्री के अपने पद पर बने रहने से गलत संदेश बाहर जाएगा कि सरकार इस गंभीर मुद्दे को लेकर उदासीन है.
VIDEO: प्राइम टाइम : क्या मानहानि का डर दिखा रहे हैं अकबर?
बता दें कि सोमवार को ही एमजे अकबर ने एक महिला पत्रकार प्रिया रमानी पर मानहानि का केस किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं