विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

छत्तीसगढ़ में सीमेंट फैक्ट्री में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत

रा मिल में मेंटनेंस कार्य के बाद पांच मजदूर मिल के भीतर गए और क्रसिंग मशीन अचानक चालू हो गई

छत्तीसगढ़ में सीमेंट फैक्ट्री में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए
  • तीन मजदूर संयंत्र से निकलने में सफल हुए
  • घायलों की रायपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सीमेंट संयंत्र में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है. जिले के बलौदा जाबार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबुजा सीमेंट संयंत्र में हुए हादसे में दो मजदूरों धीरेंद्र वर्मा (38) और दिलीप वर्मा (27) की मौत हो गई है.

बलौदा बाजार जिले के पुलिस अधि​कारियों ने बताया कि संयंत्र के रा मिल में मेंटनेंस कार्य के बाद पांच मजदूर मिल के भीतर गए थे. जब वह भीतर थे तब क्रसिंग मशीन अचानक चालू हो गई. उन्होंने बताया कि इस घटना में धीरेंद्र और दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि तीन अन्य मजदूर वहां से निकलने में कामयाब रहे.

VIDEO : प्राकृतिक दुर्घटना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद संयंत्र के अधिकारियों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें रायपुर भेज दिया गया. रास्ते में दोनों मजदूरों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accident In Factory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com