विज्ञापन

Twisha Sharma: जबलपुर में सरेंडर करने पहुंचा ट्विशा का पति समर्थ स‍िंह, जज ने कहा-भोपाल में सरेंडर करो

Twisha Sharma Case Bhopal Update: फरार आरोपी पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने उसे भोपाल में सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं. 12 मई से फरार समर्थ पर पुलिस ने 30 हजार का इनाम और लुकआउट नोटिस जारी किया था.

Twisha Sharma: जबलपुर में सरेंडर करने पहुंचा ट्विशा का पति समर्थ स‍िंह, जज ने कहा-भोपाल में सरेंडर करो
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसके पत‍ि समर्थ स‍स‍िंह शुक्रवार को जबलपुर डिस्ट्रिक जज के कोर्ट रूम में सरेंडर करने पहुंचा
  • भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसके पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया है
  • समर्थ सिंह पर पुलिस ने तीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था
  • हाई कोर्ट ने ट्विशा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स की विशेष टीम से कराने का आदेश दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Samarth Singh Surrender: मध्‍य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसके पत‍ि समर्थ स‍िंह शुक्रवार को जबलपुर ज‍िला जज के कोर्ट रूम में सरेंडर करने पहुंचा है. समर्थ स‍िंह पर ट्विशा शर्मा के पर‍िजनों की ओर से कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. फरार चल रहे रहे समर्थ स‍िंह पर पुल‍िस ने 30 हजार रुपए का इनाम रखा. साथ ही लुकआउट नोटिस भी जारी क‍िया था. वहीं, उसने अपनी अग्रिम जमानत याचिका भी वापस ले ली थी.  



जबलपुर ज‍िला कोर्ट के जज ने समर्थ स‍िंह को भोपाल में सरेंडर करने को कहा है, क्‍योंक‍ि पूरा केस भोपाल के कटारा ह‍िल्‍स पुल‍िस थाना इलाके का है, जो भोपाल ज‍िला कोर्ट के क्षेत्र में आता है. ऐसे में अब अगर समर्थ स‍िंंह भोपाल कोर्ट में सरेंडर कर देते हैं तो उसके बाद भोपाल की कटारा ह‍िल्‍स पुल‍िस समर्थ स‍िंंह से मामले में पूछताछ करेगी, ज‍िसमें पूरे मामले को लेकर नई जानकारी सामने आ सकती हैं. 12 मई 2026 की रात ट्विशा शर्मा की संद‍िग्‍ध हालत में मौत के बाद से समर्थ स‍िंंह फरार था.  ट्विशा शर्मा का शव अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका म‍िला था

ट्विशा शर्मा केस में अपडेट

1. गिरिबाला के वकील ने छोड़ा केस

  • उधर, समर्थ स‍िंह की मां और मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह को भी बड़ा झटका लगा है. गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने अचानक इस केस से अपने पैर पीछे खींच लिए. उन्होंने बीच में ही गिरिबाला सिंह का केस छोड़ दिया है. ऐन वक्त पर वकील द्वारा साथ छोड़े जाने को आरोपी पक्ष के लिए एक बहुत बड़ा कानूनी झटका माना जा रहा है. 
twisha sharma bhopal

twisha sharma bhopal

2. ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश

  • नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश जारी किया है. यह आदेश इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि कुछ ही दिन पहले भोपाल की निचली अदालत ने पीड़ित परिवार की इस मांग को खारिज कर दिया था.
  • ट्विशा का परिवार शुरुआत से ही यह आरोप लगा रहा है कि यह साधारण आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश है, जिसकी निष्पक्ष फॉरेंसिक जांच होना बेहद जरूरी है. परिवार की इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अवनिंद्र कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि दूसरा पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स (AIIMS) के डॉक्टरों की एक विशेष टीम करेगी. कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि डॉक्टरों की टीम को विशेष विमान से दिल्ली से भोपाल लाया जाएगा और पोस्टमॉर्टम की यह पूरी प्रक्रिया भोपाल में ही जल्द से जल्द पूरी की जाएगी. 
twisha sharma Bhopal

twisha sharma Bhopal

3. सुसाइड से ठीक पहले ब्यूटी पार्लर में थीं ट्विशा

  • ट्विशा सुसाइड मिस्ट्री मामले में अब एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसने इस पूरे केस को और उलझा दिया है. आत्महत्या के ठीक कुछ घंटे पहले का एक एक्सक्लूसिव सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जिसमें ट्विशा भोपाल के 'एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर' में नजर आ रही हैं.
  • जांच में पता चला है कि आत्महत्या जैसा कदम उठाने से ठीक कुछ घंटे पहले ट्विशा इस ब्यूटी पार्लर में पहुंची थीं और वहां उन्होंने करीब 3 घंटे का वक्त बिताया था. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्विशा वहां खुद को रिलैक्स करने की कोशिश कर रही थीं. वे पार्लर में टेबल के ऊपर पैर रखकर बेहद सामान्य तरीके से हेड मसाज (सिर की मालिश) करवा रही थीं.
  • सुसाइड के ठीक पहले के इस 3 घंटे के सीसीटीवी फुटेज ने अब पुलिस और कानूनी विशेषज्ञों के सामने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल यह उठ रहा है कि सुसाइड जैसा आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले कोई लड़की इतनी सामान्य और शांत कैसे रह सकती है? फिलहाल यह फुटेज इस पूरी मिस्ट्री को सुलझाने में एक बेहद अहम कड़ी माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़! हाईकोर्ट ने दिया दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com