विज्ञापन

TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ - सूत्र

TVK प्रमुख विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री होंगे. विजय कल सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. आज उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया.

TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ - सूत्र

तमिलनाडु की राजनीति में बीते चार दिनों से चल रही सियासी उठापटक के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. विजय कल तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी राज्य में सरकार बना रही है. विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके बहुमत के आंकड़े (118) से पीछे है. ऐसे में अब विजय ने कांग्रेस और अन्य तीन पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा किया है. विजय लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया.

विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश

विजय तमिलनाडु के राज्यपाल आरवी अर्लेकर से पहले भी दो बार मुलाकात कर चुके हैं. लेकिन दोनों बार वो राज्यपाल को बहुमत के दावे से संतुष्ट नहीं कर पाए थे. इस बीच आज  टीवीके को वाम दलों ने समर्थन दिया. राज्य की तीन पार्टियां टीवीके के साथ हो गईं. इसके बाद विजय बहुमत के आंकड़े 118 तक पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया.

टीवीके को मिला वाम दलों का साथ

तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल दोनों वामपंथी दलों CPI(M) और CPI ने कहा कि समर्थन देने का फैसला भाजपा को राज्य में ‘पिछले दरवाजे से प्रवेश' करने से रोकने के लिए लिया गया है. हालांकि, राज्य के अधिकारों के मामले में वे डीएमके के साथ बने रहेंगे. वाम दलों ने घोषणा की कि वे टीवीके मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बनेंगे.

CPI और CPI(M) दोनों के दो-दो विधायक हैं. उन्होंने दिनभर की चर्चा के बाद अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा की.  तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की 108 सीटें हैं, लेकिन यह बहुमत के आंकड़े से 10 कम है.

टीवीके ने DMK के सहयोगी दलों CPI, CPI(M) और VCK से संपर्क किया था और 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद सरकार बनाने के लिए उनका समर्थन मांगा था. इन तीनों पार्टियों के पास दो-दो विधायक हैं. पांच विधायकों वाली कांग्रेस ने पहले ही टीवीके को समर्थन दे दिया है.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के राज्यपाल से मिलकर विजय का 118 विधायकों के समर्थन का दावा, कल होगा शपथ ग्रहण?

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TVK, TVK Chief Vijay Rally, Vijat TVK, TVK Alliance News, Vijay Cm Oath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com