विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2020

TRP स्कैम : रिपब्लिक के एग्जीक्युटिव एडिटर निरंजन नारायणस्वामी का बयान दर्ज, अभिषेक कपूर से गुरुवार को पूछताछ

टेलीविजन रेटिंग घोटाले की जांच कर रही मुम्बई पुलिस को विज्ञापन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का शक है.

TRP स्कैम : रिपब्लिक के एग्जीक्युटिव एडिटर निरंजन नारायणस्वामी का बयान दर्ज, अभिषेक कपूर से गुरुवार को पूछताछ
मुंबई:

TRP Scam : टीआरपी स्कैम में आरोपों से घिरे रिपब्लिक टीवी (Republic Tv) के एग्जीक्यूटिव एडिटर निरंजन नारायण स्वामी का बयान दर्ज हो गया है. अब इस केस में अभिषेक कपूर का बयान गुरुवार को दर्ज होगा है. बता दें कि 10 अक्टूबर को रिपब्लिक ने एक रिपोर्ट दिखाई थी, पुलिस ने निरंजन से उसे लाने के लिए कहा था पर निरंजन लेकर नही आये थे.

पुलिस को शक है कि वो रिपोर्ट फर्जी है क्योंकि वो किसी को संबोधित नहीं की गई है और तारीख भी नहीं है. पुलिस का कहना है कि हमें रिपब्लिक से सोर्स नहीं जानना है हमने उन्हें पूछा भी नहीं है. हम सिर्फ उसकी प्रामाणिकता जानना चाहते हैं.

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को रिपब्लिक के मालिक गोस्वामी की अर्जी पर सुनवाई होनी है. वहीं महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 
कपिल सिब्बल और राहुल चिटणीस पक्ष रखेंगे.

उधर इस केस में आरोपी विनय त्रिपाठी को मुम्बई लाया गया है. गुरुवार को उसे किला कोर्ट में पेश किया जाएगा. विनय TRP घोटाले में 5वां आरोपी है, विनय को उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया था. विनय त्रिपाठी हंसा एजेंसी में रिलेशनशिप मैनेजर का काम कर चुका है. 

टेलीविजन रेटिंग घोटाले की जांच कर रही मुम्बई पुलिस को विज्ञापन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का शक है. मतलब ये कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शक के दायरे में आए चैनल ने उसे मिले सारे विज्ञापन दिखाए हैं या नही? अगर नहीं दिखाए हैं तो उसकी रकम का क्या हुआ? 

रिपब्लिक टीवी की ओर से कहा गया, ‘‘अगर स्वतंत्र मीडिया नेटवर्क के स्रोतों की छानबीन करने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करने का प्रयास होगा तथा मीडिया में आपातकाल की तरह ही संपादकीय नियंत्रण लगाने की कोशिश होगी तो हम इसके खिलाफ मजबूती से खड़े होंगे.''

टीवी रेटिंग मामला : रिपब्लिक टीवी के सीएफओ को समन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TRP, TRP Scam, Mumbai Police, Republic, Republic TV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com