कोलकाता:
प. बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सांसद कुणाल घोष को शारदा बैंक घोटाला मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बिधाननगर के उपायुक्त (गुप्तचर विभाग) अर्नब घोष ने बताया, "कुणाल घोष को आज (शनिवार) गिरफ्तार कर लिया गया। वह अब हमारी हिरासत में हैं। अब तक हुए जांच में हमें इस बात के सबूत मिले हैं कि वह शारदा समूह के अध्यक्ष सुदिप्ता सेन एवं अन्य लोगों के साथ साजिश रचने वालों में शामिल थे।"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं