प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 29 अगस्त से दो दिन के उज्बेकिस्तान दौरे पर रहेंगे.वह किर्गिस्तान भी जाएंगे. वह दिल्ली से रवाना हो चुके हैं. पीएम मोदी का यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है. इससे भारत और उज्बेकिस्तान के साथ ही वैश्विक समीकरण भी बदल सकते हैं. संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका में आज एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.दिल्ली में CNG के दाम करीब 4 रुपये बढ़ गए हैं. नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है. वहीं लापता लोगों की तलाश जारी है. संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका में आज एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. आरएसएस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत वह तीन दिन के दौरे पर न्यूयॉर्क पहुंचे हैं. दिल्ली में CNG के दाम करीब 4 रुपये बढ़ गए हैं. प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा और गड्ढे में धंस गया. पढ़ें देश-दुनिया की खबरें
ये भी पढ़ें-'दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल डील'; ट्रंप ने वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल भंडार पर किया अमेरिकी नियंत्रण का दावा
ये भी पढे़ं-नेपाल में क्यों आई इतनी भयानक बाढ़, कैसे हुआ सबकुछ, एक्सपर्ट ने बता दी सबसे बड़ी वजह
ALL LIVE Highlights
'कुछ पाने नहीं, सेवा करने आएं'... मोहन भागवत ने स्वयंसेवा और इंसानियत का दिया संदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ से जुड़ने का उद्देश्य किसी लाभ या पद की प्राप्ति नहीं, बल्कि समाज सेवा होना चाहिए. उन्होंने एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि कोई यह सोचकर संघ से जुड़ना चाहता है कि उसे बदले में कुछ मिलेगा, तो उसके लिए संघ में जगह नहीं है. भागवत ने कहा कि सेवा भाव ही संगठन की असली पहचान है. उन्होंने यह भी कहा कि वह कोई धर्मगुरु नहीं हैं, लेकिन ऐसे समाज में काम करते हैं जो मानता है कि धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, मगर इंसानियत एक ही होती है.
ताशकंद पहुंचते ही पीएम मोदी ने 'यांगी उज़्बेकिस्तान' स्मारक पर दी श्रद्धांजलि
उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ 'यांगी उज़्बेकिस्तान' पार्क स्थित स्वतंत्रता स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने कहा कि यह स्मारक उज़्बेक जनता की आकांक्षाओं और प्रगति का प्रतीक है. उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत इस ऐतिहासिक स्थल से करने पर प्रसन्नता जताई.
Upon landing in Tashkent, went to lay a wreath at the Yangi Uzbekistan Monument with President Mirziyoyev.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2026
The Yangi Uzbekistan Monument reflects the aspirations and progress of the Uzbek people. Glad to begin my visit by coming here.
Toshkentga yetib kelganimdan so‘ng,… pic.twitter.com/7VHDC0esBt
उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 31 अगस्त और 1 सितंबर तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में जबकि 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लैंडस्लाइड, चट्टान खिसकने, नदियों के जलस्तर बढ़ने और जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है.
नेपाल त्रासदी से महंगाई तक, राजा वारिंग ने सरकारों को घेरा
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने नेपाल में आई भीषण आपदा पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार इतनी बड़ी त्रासदी देखी है और भारत सरकार को नेपाल की मदद के लिए बड़े कदम उठाने चाहिए. एचएस फुल्का पर उन्होंने राजनीति करने का आरोप लगाया. महा-बंद पर सख्ती को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दी. साथ ही बढ़ती महंगाई को देश का सबसे बड़ा मुद्दा बताया और कांग्रेस में "स्लीपर सेल" होने की बात भी कही.
राहुल गांधी ने खरगे के मंच के शुद्धिकरण को दलित एंगल से जोड़ा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद मंच के 'शुद्धिकरण' कराने का मामला अब और गहरा गया है. राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फेंस करके आरएसएस और बीजेपी को घेरा. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आरएसएस और बीजेपी की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं
दिल्ली में CNG के रेट 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े
दिल्ली में CNG की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है, जो आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई है. अब दिल्ली में CNG 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम बेची जा रही है.
#WATCH दिल्ली: दिल्ली में CNG की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है, जो आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। अब दिल्ली में CNG की कीमत 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। वीडियो CNG स्टेशन से है। pic.twitter.com/rXuvXKsm1f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2026
नेपाल में में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने किया रेस्क्यू
नेपाल में फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र भिजवाया.

H1N1 को लेकर लखनऊ में चल रही हाई लेवल बैठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में H1N1 (एक तरह का वायरल बुखार) को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक लखनऊ के स्वास्थ्य महानिदेशालय में चल रही है. इसमें उत्तर प्रदेश में बुखार के मरीजों में जो अचानक वृद्धि हुई है, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ में, उन सभी मरीजों की पहचान करने और उनको दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है.
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "प्रदेश में H1N1 (एक तरह का वायरल बुखार) को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक लखनऊ के स्वास्थ्य महानिदेशालय में चल रही है। इसमें उत्तर प्रदेश में बुखार के मरीजों में जो अचानक वृद्धि हुई है, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ… https://t.co/qCZ8muIq3A pic.twitter.com/xrDdZXtCVL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2026
ताशकंद और उज्बेकिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताशकंद और उज्बेकिस्तान दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत करेंगे. दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताशकंद, उज़्बेकिस्तान के लिए रवाना हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2026
अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत करेंगे। दोनों नेता व्यापार और निवेश,… https://t.co/Jpi9PuH2kH pic.twitter.com/9E3s5hODJy
नेपाल में त्रिशूली नदी के पास का एक वीडियो आया सामने
नेपाल में त्रिशूली नदी के पास का एक वीडियो सामने आा है, जहां भारी बारिश और बाढ़ के और खतरे की वजह से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम रोक दिया गया था. सड़क का लगभग 500 मीटर हिस्सा अभी भी क्षतिग्रस्त है. तत्काल चुनौती न केवल प्रभावित इलाकों से लोगों को बचाना है, बल्कि सड़क संपर्क बहाल करना भी है, जो लगातार राहत और बचाव कार्यों के लिए बहुत जरूरी है.
#WATCH नेपाल: वीडियो त्रिशूली नदी के पास की है, जहां भारी बारिश और बाढ़ के और खतरे के कारण कल क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम रोक दिया गया था। सड़क का लगभग 500 मीटर हिस्सा अभी भी क्षतिग्रस्त है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2026
तत्काल चुनौती न केवल प्रभावित इलाकों से लोगों को बचाना है, बल्कि सड़क संपर्क बहाल… pic.twitter.com/FxvEK6cqip
मोहन भागवत आज अमेरिका में एक कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका में आज एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. भागवत आरएसएस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय यात्रा पर न्यूयॉर्क में हैं
पीएम मोदी ने दी खेल दिवस की बधाई
हॉकी दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती पूरे देश में आज राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जा रही है.इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी और मेजर ध्यानचंद को याद किया.
To every sports lover…your dedication, passion and determination make everyone proud.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2026
We also pay homage to the legendary Major Dhyan Chand Ji, whose brilliance inspires generations.#NationalSportsDay pic.twitter.com/uwzxCWPmuW