विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2021

'क्या सरकार किसानों से आगे भी करेगी बात?' इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने दिया यह जवाब..

'क्या सरकार किसानों से आगे भी करेगी बात?' इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने दिया यह जवाब..
नई दिल्ली:

Farmers' Rally Violence: गणतंत्र दिवस पर किसानों की ओर से निकाली गई ट्रैक्‍टर (Tractor Rally) रैली के दौरान देश की राजधानी दिल्‍ली में हिंसा को लेकर किसान संगठन (Farmer's Union) जहां रक्षात्‍मक मुद्रा में हैं, वहीं केंद्र सरकार (Central Government) भी आंदोलन (Kisan Aandolan) को लेकर अपनी आगे की रणनीति पर विचार कर रही है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर (Prakash Javadekar) की आज मीडिया के साथ बातचीत के दौरान जब सवाल किया गया कि क्‍या सरकार आगे किसानों के साथ फिर बात करेगी तो उन्‍होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. जावड़ेकर ने कहा, 'इस बारे में जो भी तय होगा... आपको बताएंगे. पहले कल क्या हुआ इसके बारे में पुलिस बताएगी.'   

ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद सुरक्षा रडार पर एक्टर दीप सिद्धू, लाल किले पर झंडा फहराने का है आरोप

केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने इस दौरान बताया कि कैबिनेट ने बाल कोपरा का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) 300 रुपया बढ़ाने का फैसला कया है. बाल कोपरा का नया MSP अब 10 हजार 600 रुपये होगा. 

संयुक्‍त किसान मोर्चा ने कहा, 'हिंसा के लिए हम जिम्‍मेदार नहीं, जिन्‍होंने बैरिकेड तोड़े वे पन्‍नू ग्रुप के सदस्‍य'

गौरतलब है कि ट्रैक्‍टर रैली के दौरान लाल किला, नांगलोई सहित राजधानी दिल्‍ली के कई इलाकों में किसानों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई था. किसानों ने बसों और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की. सरकारी वाहनों में भी उन्‍होंने तोड़फोड़ की, लाठियां चलाईं और पुलिस बल पर पथराव किया. हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्‍तेमाल करना पड़ा था.

दिल्ली में हालात बेकाबू, लालकिले पर फहराया किसान संगठन का झंडा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tractor Rally Violence, Farmers' Rally Violence, Farmers Tractor Rally In Delhi, Farmer's Protest, Kisan Aandolan, Kisan Aandolan News, Kisan Aandolan News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com