पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ आज भारत के नए उप राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 11:45 बजे राष्ट्रपति भवन में भारत के जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी. धनखड़ ने शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी के तौर पर विपक्ष की साझा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था. वहीं आज जम्मू-कश्मीर के राजौरी के दाराहाल में आतंकियों ने एक आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला कर दिया. आतंकियों के हमले में तीन जवान शहीद हो गए और दो जख्मी हुए हैं. वहीं सेना ने दो आतंकियों को भी मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर में काफी लंबे समय बाद आतंकियों का फिदायीन हमला देखने को मिला है. जख्मी जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
श्रीकांत त्यागी की महिला से छेड़छाड़ मामले (354) में जमानत याचिका खारिज हो गई है. 420, 419, 482 IPC में दर्ज केस में श्रीकांत त्यागी की सुनवाई 16 अगस्त को
दिल्ली: जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/4qwSZhCGXD
- ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2022
Delhi | Vice President-elect Jagdeep Dhankhar to take oath as the 14th Vice President of India shortly. Visuals from Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/Dq452KtClr
- ANI (@ANI) August 11, 2022
एक आदमी (सुशील मोदी) ने कहा कि मैं उपराष्ट्रपति बनना चाहता था। क्या मजाक है! यह फर्जी है। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं थी। क्या वे भूल गए कि हमने उन्हें राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनावों में कितना समर्थन दिया?: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार pic.twitter.com/OXBjmEsnVS
- ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2022
PTI समाचार एजेंसी के मुताबिक, PTI समाचार समाचार के अनुसार, सीबीआई ने पशु तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया.
#WATCH हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के आनी प्रखंड में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में एक भवन बह गया। तस्वीरें आनी बस स्टैंड की है।
- ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2022
(वीडियो सोर्स: आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) pic.twitter.com/lrt3AvcVOr
गुजरात: राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने आवास पर रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल होकर राखी बंधवाया.
LIVE UPDATES:
गुजरात: राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने आवास पर रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल होकर राखी बंधवाया। pic.twitter.com/h2dUjKgmL3
- ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2022
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,299 नए मामले सामने आए और 19,431 लोग ठीक हुए. अभी देश में 1,25,076 सक्रिय मामले हैं और दैनिक पॉज़िटिविटी रेट 4.58% है.