दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में रही और एक्यूआई 380 तक पहुंच गया जबकि 10 से अधिक निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता के स्तर को 'गंभीर' बताया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 380 दर्ज किया गया.
सीपीसीबी के समीर ऐप डेटा (जो प्रति घंटे एक्यूआई अपडेट प्रदान करता है) से पता चलता है कि 38 निगरानी केंद्रों में से 12 में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर रहा जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. इनमें आनंद विहार, रोहिणी, पंजाबी बाग, वजीरपुर, मुंडका, जहांगीरपुरी, अशोक विहार, बवाना, नरेला, नेहरू नगर और मोती बाग शामिल हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
- एक्यूआई 0-50 को ‘अच्छा'
- 51-100 को ‘संतोषजनक'
- 101-200 को ‘मध्यम
- 201-300 को ‘खराब'
- 301-400 को ‘बहुत खराब'
- 401-500 के बीच को ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.
इस बीच शुक्रवार को सुबह और शाम के समय शहर में धूम कोहरे (स्मॉग) की मोटी परत छाई रही तथा दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह दिन में इस मौसम का न्यूनतम तापमान है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान पांच नवंबर को 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.
बिहार में ठंड की आहट
IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार उत्तर-पूर्वी पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरा की खबर है. आईएमडी ने सोमवार को भी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. साथ ही आईएमडी ने बताया कि सुबह और शाम के समय मैदानी भागों में तापमान गिर रहा है और हल्की ठंड की सिहरन महसूस हो रही है. जिसकी वजह से सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग का ख्याल रखना जरूरी बन गया है.
उत्तर प्रदेश का कैसा होगा हाल?
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. आईएमडी के अनुसार, भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र में ठंड ने दस्तक दे दी है.
दक्षिण के राज्यों का हाल
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को केरल और तमिलनाडु के क्षेत्र में शनिवार को भारी से अत्यंत भारी बारिश हुई. इसकी वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी करना पड़ा. मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु के दो स्टेशन पर 160 से 140 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं, केरल में 100 से 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं