विज्ञापन
1 year ago

ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान GSLV-F15 के जरिए अपना 100वां मिशन, NVS-02 नेविगेशन उपग्रह लॉन्च किया. महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर लोगों का पवित्र स्नान जारी है. मौनी अमावस्या के अवसर पर 'अमृत स्नान' के लिए त्रिवेणी संगम के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अफवाहों से बचने और सतर्क रहने के लिए कहा है. आपात स्थिति में मेला पुलिस, यातायात पुलिस और विशेष डॉक्टरों की टीम श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए 24 घंटे तैनात की गई है. 

LIVE Updates:

चाईबासा में सुरक्षा बलों, झारखंड पुलिस और सीओबीआर 209 बटालियन का संयुक्त ऑपरेशन

नक्सलियों के साथ चाईबासा में सुरक्षा बलों, झारखंड पुलिस और सीओबीआर 209 बटालियन का संयुक्त ऑपरेशन चल रहा है. अब तक एक नक्सली का शव बरामद किया गया है. 2 इंसास राइफलें भी बरामद की गईं है। मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भारी भीड़

मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी में पवित्र स्नान करने के लिए महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. आज सुबह 6 बजे तक 1.75 करोड़ लोगों ने पवित्र स्नान किया है; यूपी सरकार के अनुसार 28 जनवरी तक कुल 19.94 करोड़ लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं.

महाकुंभ: यूपी सीएम योगी की श्रद्धालुओं से अपील, जानें क्या कुछ कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महाकुंभ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. यूपी सीएम ने कहा है कि संगम की तरफ़ जाने से बचें. श्रद्धालु जिस घाट पर मौजूद हैं वहीं स्नान करें और किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास ना करें.

महाकुंभ पर पीएम मोदी ने एक घंटे में दूसरी बार की सीएम योगी से बात

प्रधानमंत्री मोदी ने एक घंटे में दूसरी बार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है. पीएम मोदी महाकुंभ के हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं. महाकुंभ में सुबह भगदड़ जैसे हालात बन गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में लिया.

महाकुंभ में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर की श्रद्धालुओं से अपील

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने संगम में स्नान के बाद कहा कि हम सब साधू संन्यासी स्नान कर रहे हैं, पर हम अपने साथ जुलूस और बैंड बाजा लेकर नहीं आ रहे हैं. उन्होंने अपील की है कि जिसको जहां जगह मिले स्नान करें, संगम पर आने से बचें.

महाकुंभ में मौनी अमावस्य पर श्रद्धालुओं का स्नान

महाकुंभ में इस वक्त हालात पूरी तरह नियंत्रण में है. मौनी अमावस्या पर तीर्थयात्रियों का त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान जारी है. एक तीर्थयात्री ने कहा, "मैं 5 जनवरी से यहां हूं. पुलिस और प्रशासन हर चीज का ध्यान रख रहा है."

GSLV-F15 / NVS-02 मिशन के सफल प्रक्षेपण से भारत को गौरवान्वित किया...; ISRO की कामयाबी पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "100वां प्रक्षेपण: श्रीहरिकोटा से 100वें प्रक्षेपण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए ISRO को बधाई. इस रिकॉर्ड उपलब्धि के ऐतिहासिक क्षण में अंतरिक्ष विभाग से जुड़ना सौभाग्य की बात है. टीम ISRO, आपने एक बार फिर GSLV-F15 / NVS-02 मिशन के सफल प्रक्षेपण से भारत को गौरवान्वित किया है. विक्रम साराभाई, सतीश धवन और कुछ अन्य लोगों द्वारा एक छोटी सी शुरुआत से, यह एक अद्भुत यात्रा रही है और पीएम मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को "अनलॉक" करने और यह विश्वास जगाने के बाद कि "आकाश की कोई सीमा नहीं है" यह एक बड़ी छलांग है."

इसरो को एक और बड़ी कामयाबी

 तिरुपति, आंध्र प्रदेश: ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान GSLV-F15 के जरिए अपना 100वां मिशन, NVS-02 नेविगेशन उपग्रह लॉन्च किया.

श्रीहरिकोटा : इसरो के 100वें मिशन की लॉन्च की तैयारी पूरी

तिरुपति, आंध्र प्रदेश: इसरो आज सुबह 6.23 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एफ 15 के जरिए अपने 100वें मिशन, एनवीएस-02 नेविगेशन उपग्रह को लॉन्च करने के लिए तैयार है.

संगम पर "भगदड़ जैसी" स्थिति

महाकुंभ के दौरान आज सुबह संगम पर "भगदड़ जैसी" स्थिति पैदा हो गई. मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री उमड़ पड़े थे. घायलों को अरैल के सेक्टर 24 स्थित उप-केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीटीआई के हवाले से यह जानकारी सामने आई है.

महाकुंभ सेक्टर 2 में कुंभ क्षेत्र में स्थापित अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हुई.

मौनी अमावस्या स्नान से पहले भीड़ बढ़ने से मची भगदड़

महाकुंभ में भगदड़ की खबर पर, विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला प्राधिकरण अकांक्षा राणा ने कहा, "संगम नोज पर बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कोई भी गंभीर नहीं है.

महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर त्रिवेणी घाट पर अमृत स्नान के लिए पहुंचे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Today's Big News, Banking News, Today's News, Delhi Elections, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com