विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2019

इतिहास में आज का दिन: जब एक घटना के विरोध में 381 दिनों तक बस में नहीं चढ़े थे अश्वेत लोग

आज के दिन घटी एक घटना कहने को तो मामूली सी है, लेकिन इसने इतना विशाल रूप धारण कर लिया कि इतिहास में जगह बना गई.

इतिहास में आज का दिन:  जब एक घटना के विरोध में 381 दिनों तक बस में नहीं चढ़े थे अश्वेत लोग
प्रतीकात्मक फोटो

एक दिसंबर आने के साथ ही साल के आखरी महीने की शुरुआत हो गई और इतिहास में यह दिन बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है. इनमें एक घटना कहने को तो मामूली सी है, लेकिन इसने इतना विशाल रूप धारण कर लिया कि इतिहास में जगह बना गई. दरअसल 1955 में रोजा पार्क्स नाम की एक अश्वेत महिला अलाबामा में एक बस में सफर कर रही थी और उसने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट छोड़ने से इंकार कर दिया. तत्कालीन सरकारी नियम-कायदे के खिलाफ आचरण करने के सिलसिले में उन पर जुर्माना लगाया गया. इस घटना का जमकर विरोध हुआ और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत समुदाय के लोगों ने 381 दिन तक बसों का बायकॉट किया. 

1640 : पुर्तगाल की 60 वर्ष की गुलामी के बाद स्पेन स्वतंत्र हुआ. 
1761 : मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मादाम तुसाद का जन्म. 
1886 : राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म.
1933 : भारत की पहली दैनिक यात्री विमान सेवा कलकत्ता और ढाका के बीच शुरू हुई.
1955 : अश्वेत महिला रोजा पार्क्स ने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट खाली करने से इंकार किया. यह मामला बाद में बहुत गर्माया.
1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर करके अंटार्कटिक महाद्वीप को तमाम सैन्य गतिविधियों से मुक्त कर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया.
1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया.
1963 : नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना.
1965 : सीमा सुरक्षा बल की स्थापना. 
1973 : इज़राइल के संस्थापक डेविड बेन गुरियन का निधन. इज़राइल में ध्वज आधे झुकाए गए. 
1987 : अफ़ग़ानिस्तान में नये संविधान के अनुसार डाक्टर नजीबुल्ला को देश का राष्ट्रपति चुना गया. 
1988 पहला एड्स विरोधी दिवस मनाया गया.
1988 : बांग्लादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत, पांच लाख लोग बेघर हुए. 
1990 : विजयलक्ष्मी पंडित का देहरादून में निधन.
1990 : ब्रिटेन और फ्रांस के बीच सुरंग बनाकर विश्व के इन दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा गया.
2002 : आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला गंवानी पड़ी.
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com