विज्ञापन
18 hours ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.7 प्रतिशत बढ़ी, और चौथी तिमाही में यह ग्रोथ बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई. यह पिछले 12 सालों में "सुधार, प्रदर्शन, बदलाव" (Reform, Perform, Transform) के मंत्र से बनी भारत की मज़बूती और क्षमता को दिखाता है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है. मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक एनसीआर में भीषण गर्मी से राहत बनी रहने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और इसके 40 डिग्री से अधिक जाने की संभावना कम है. हालांकि इस दौरान मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा और कहीं-कहीं आंधी, गरज-चमक, बारिश तथा तेज सतही हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी .मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज के दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Live News Updates-

‘पेद्दी’ के निर्देशक ने जाह्नवी कपूर से जुड़े दृश्यों पर विवाद के बीच मांगी माफी

फिल्म निर्देशक बुची बाबू सना ने हाल में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के किरदार के चित्रण को लेकर हो रही आलोचनाओं के बाद शनिवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि फिल्म की टीम ने दर्शकों की प्रतिक्रिया को ‘गंभीरता से’ लिया है और इसमें आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

मुंबई के अंधेरी में अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में औद्योगिक विकास क्षेत्र पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सात ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज नहीं थे. पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग बांग्लादेश के नागरिक हैं और लंबे समय से अवैध तरीके से मुंबई में रह रहे थे. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ये लोग करीब पंद्रह वर्ष पहले बिना उचित अनुमति के भारत में आए थे और तभी से अलग-अलग इलाकों में रहकर काम कर रहे थे.

डीआरआई ने नागपुर में 522 किलोग्राम गांजा जब्त की, दो लोग गिरफ्तार

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की नागपुर रीजनल यूनिट और मुंबई जोनल यूनिट ने शनिवार को अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और लगभग 2.61 करोड़ रुपए कीमत का 522 किलोग्राम से ज्यादा गांजा जब्त किया.

'कोई सुरक्षा वापस नहीं ली गई', लालू-राबड़ी देवी के मामले पर भाजपा का जवाब

लालू प्रसाद यादव और पत्नी राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती के बाद बिहार की राजनीति में घमासान मचा है. राजद नेता आक्रोशित हैं. इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दावा किया है कि लालू परिवार की सुरक्षा में कोई कटौती नहीं हुई है.

दिल्ली में प्रिंस तेवतिया गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में हुई एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने प्रिंस तेवतिया गिरोह के तीन कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस गोलीबारी में दो आरोपी घायल भी हुए हैं.

प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास, नार्वे शतरंज का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा इतिहास रचते हुए अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर प्रतिष्ठित नार्वे शतरंज का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. प्रज्ञानानंदा ने आखिरी दिन की शुरुआत 15 अंक के साथ तीसरे स्थान से की. उन्होंने सबसे अहम मौके पर बेहतरीन खेल दिखाया और क्लासिकल बाजी में जीत हासिल करके पूरे तीन अंक बटोरे. इस तरह वे 18 अंक पर पहुंचे और एलीट शतरंज की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफियों में से एक अपने नाम की.

दिल्ली होटल आग केस में एक और आरोपी गिरफ्तार

मालवीय नगर में 3 जून को हुए भीषण होटल अग्निकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो होटल में कूक के तौर पर काम करता था. जांच में सामने आया है कि उसकी लापरवाही आग लगने की एक बड़ी वजह बनी. पुलिस ने मामले में कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों का पता लगाया जा सके.

मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे का मुद्दा सुलझा लिया गया है : मुख्यमंत्री शिवकुमार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार सुबह कहा कि विभागों के बंटवारे को लेकर मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे से उत्पन्न संकट उनके साथ लंबी बातचीत के बाद सुलझा लिया गया है. कांग्रेस नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ नेता रेड्डी को अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने के प्रयासों के बीच शिवकुमार ने शुक्रवार देर रात जयनगर स्थित एक निजी होटल में उनके साथ करीब ढाई घंटे तक बैठक की. यह बैठक शुक्रवार देर रात तक चली.

एनसीआर में फिलहाल भीषण गर्मी से राहत, अगले कई दिनों तक 40 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक एनसीआर में भीषण गर्मी से राहत बनी रहने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और इसके 40 डिग्री से अधिक जाने की संभावना कम है.

भारत की जीडीपी ग्रोथ पर क्या बोले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.7 प्रतिशत बढ़ी, और चौथी तिमाही में यह ग्रोथ बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई. यह पिछले 12 सालों में "सुधार, प्रदर्शन, बदलाव" (Reform, Perform, Transform) के मंत्र से बनी भारत की मज़बूती और क्षमता को दिखाता है. रक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब कई देश आर्थिक अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं, भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com