विज्ञापन

हाईवे पर कार को 200 मीटर घसीटता ले गया ट्रक, निकलती रही चिंगारियां, खौफनाक VIDEO सामने आया

भुवनेश्वर-कटक हाईवे पर हाइवा ट्रक द्वारा कार को घसीटने का वीडियो वायरल हो रहा है. कार ट्रक के सामने है और पूरे हाईवे पर हड़कंप की स्थिति है.

हाईवे पर कार को 200 मीटर घसीटता ले गया ट्रक, निकलती रही चिंगारियां, खौफनाक VIDEO सामने आया

Odisha Car Dragging Video: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक हाइवा ने कार को 200 मीटर तक घसीटा, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है. साइड मारने को लेकर हुए विवाद के बाद डर के कारण हाइवा चालक भागने की कोशिश में कार घसीटते हुए ले गया और चिंगारियां निकलती रहीं. भुवनेश्वर-कटक हाईवे पर हुई इस घटना के दौरान आसपास के वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई. इस मामले का पुलिस ने भी संज्ञान में लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है.

ऐसे बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, कार में दो लोग सवार थे और वे भुवनेश्वर से कटक की ओर जा रहे थे और संबलपुर की तरफ एक हाइवा वाहन भी जा रहा था. हाईवे पर दोनों वाहन एक ही दिशा में चल रहे थे. इस दौरान जब ट्रक ने ओवरटेक कर किया तो कार को साइड मार दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. फिर कार चालक ने ट्रक के सामने आकर ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रुका नहीं. फिर तेज रफ्तार में चालक ने ट्रक से कार को घसीट दिया.

कार चालक ने धमकाया

बताया जा रहा है कि कार चालक ने हाइवा चालक को कथित तौर पर धमकाया था. इसी डर के कारण हाइवा चालक ने वाहन नहीं रोका और वहां से तेजी से निकलने की कोशिश करने लगा. भागने के चक्कर में हाइवा चालक 200 मीटर तक कार को घसीटता ले गया, फिर अचानक कार हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर हट गई और हाईवा चालक फरार हो गया. जब कार घसीटी जा रही थी, तब दोनों लोग कार में ही सवार थे. गनीमत रही कि दोनों को कोई चोटें नहीं आईं.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रैफिक हुआ प्रभावित

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था. घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. दुर्घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हाइवा चालक गिरफ्तार हो गया है.

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

ये भी पढ़ें- पुलिस थाने में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, कार में तोड़फोड़ के बाद हुई मारपीट

लेखक के बारे में
img
Dev Kumar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhubaneshwar News, Bhubaneshwar Truck Car, Truck Dragging The Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com