विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2017

सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने को आधार नंबर हासिल करने समय सीमा अब 31 दिसंबर

इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह समयसीमा सिर्फ उन लोगों के लिए बढ़ाई गई है, जिन्होंने अभी तक आधार के लिए आवेदन नहीं किया है.

Also Read in
सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने को आधार नंबर हासिल करने समय सीमा अब 31 दिसंबर
फाइल फोटो
नई दिल्ली: केंद्र ने सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने को आधार नंबर हासिल करने की समयसीमा तीन महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दी है. इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह समयसीमा सिर्फ उन लोगों के लिए बढ़ाई गई है, जिन्होंने अभी तक आधार के लिए आवेदन नहीं किया है. इस विस्तार के तहत 35 मंत्रालयों की 135 योजनाएं आएंगी. इनमें गरीब महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस, केरोसिन और उर्वरक सब्सिडी, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) तथा मनरेगा शामिल हैं.

आधार नंबर से जुड़ी ये Deadlines आपको पता होनी चाहिए, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने...

इससे पहले सरकार ने सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया था.  जिन लोगों के पास आधार नंबर नहीं है उन्हें इस विशिष्ट पहचान संख्या को 30 सितंबर तक हासिल करने को कहा गया था. आदेश में कहा गया है कि अब इस समयसीमा को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है.

यह विस्तारित समयसीमा कर्मचारी पेंशन योजना 1995, छात्रवृत्तियों, आवास सब्सिडी लाभ, कोचिंग निर्देशन और व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षुओं को मानदेय, आम आदमी बीमा योजना, राष्ट्रीय प्रशिक्षण और कौशल विकास योजनाएं, फसल बीमा योजनाएं, ब्याज सहायता योजनाएं, विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम मसलन बच्चों के लिए मिड डे मील तथा अटल पेंशन योजनाओं के लिए भी होगी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adhaar Cards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com